---Advertisement---

शतक से एक रन से चूकीं Ellyse Perry, भावुक होकर लौटी पवेलियन

Ellyse Perry: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का एकमात्र मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान एलिसा हैली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारूओं ने खेल ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 23, 2023 12:16 अपराह्न

ELLYSA PERRY
Follow Us
---Advertisement---

Ellyse Perry: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का एकमात्र मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान एलिसा हैली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारूओं ने खेल के पहले दिन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 328 रन बना लिए है। हालांकि, मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हरफनमौला खिलाड़ी एलिसा पैरी अपने शतक से चूकने के बाद काफी ज्यादा निराश नजर आ रही है। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

शतक से चूकी पैरी

एलिसा पैरी मुकाबले में बेहद शानदार बल्लेबाजी कर रही थी। उन्होंने थाहिला मैग्राथ के साथ मिलकर 119 रनों की शानदार साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट महज 83 रनों पर गिर गए थे। इसके बाद पैरी और मेग्राथ ने पारी को संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि, वह अपने शतक से केवल 1 रन से चूक गई। दरअसल, लौरेन फिलर की गेंद पर पैरी पोइंट के ऊपर से शॉट खेल रही थी। वहीं वह 99 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही थी।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी पर बड़ी बात बोल गए ये कांग्रेस नेता, कहा- मौका था, पर उन्होंने गंवा दिया

पैरी ने 99 रनों की खेली पारी

इसी बीच वहां पर तैनात नातालिया साइवर ने एक बेहतरीन कैच लपका। इसके बाद वह आउट हो गई। आउट होने से पहले वह काफी अच्छा खेल रही थी। लेकिन, वह अपनी जबरदस्त पारी को शतक में बदल नहीं सकी और आउट होकर पवेलियन लौट गई। उन्होंने आउट होने से पहले 153 गेंदो का सामना करते हुए 99 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 15 चौके शामिल रहे है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी पर बड़ी बात बोल गए ये कांग्रेस नेता, कहा- मौका था, पर उन्होंने गंवा दिया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026

Rohit Sharma

जुलाई 17, 2026

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026