---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: इंग्लैंड ने मैच का किया शानदार आगाज, चौके के साथ सलामी बल्लेबाज ने दिलाई बेहतरीन शुरूआत, खुशी के मारे झूम उठे बेन स्टोक्स

ENG vs AUS Ashes 2023: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज 5 मैचो की खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 जून को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 16, 2023 4:44 अपराह्न

Wicket in the first ball of Ashes 2021-22 to four in the first ball of Ashes 2023.
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज 5 मैचो की खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 जून को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने बेहद शानदार तरीके से मैच की शुरूआत की। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जैक क्रॉली ने शानदार शुरूआत दिलाई

एशेज सीरीज को देखने के लिए इंग्लिश और कंगारू फैंस के बीच दिलचस्पी देखने को मिल रही है। फैंस ने खेल के पहले दिन ही मैच की सारी टिकटे खरीद कर सारा समा ही बांध दिया है। इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पारी के पहले ओवर की कमान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने खुद अपने हाथों में ली थी। इसी बीच जैक क्रॉली उनकी गेंदो को खेलने के लिए पहले से ही तैयार थे। इसी कड़ी में उन्होंने मैच की शुरूआत पहली ही गेंद पर बेहतरीन चौका जड़कर की।

ये भी पढ़ें: पंजाब में धान पर संकट! न बारिश न बिजली, कैसे होगी बुआई, CM Mann केंद्र को लिख चुके हैं पत्र

बेन स्टोक्स ने खुशी की जाहिर

कॉली ने जैसा ही चौका मारा वैसे ही बैन स्टोक्स के चेहरे की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। वह बर्मिंघम के मैदान के डगआउट में बैठकर खुश होते हुए कैमरे में कैद हुए। वहीं उनके साथ कोच ब्रैंडन मैकुल्लम भी नजर आए। वहीं इस जबरदस्त शुरूआत को देख कर कंगारू गेंदबाज का चेहरा ही गम में बदल गया।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026