---Advertisement---

ENG vs SA: ‘आग लगे बस्ती में बापू अपने मस्ती में’ लाइव मैच में अंपायर ने की ऐसी हरकत, जमकर फैंस ने लिए मजे, देखें Video

ENG vs SA: क्रिकेट खेल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होता रहता है। लेकिन इस बार किसी खिलाड़ी की नहीं अंपायर का वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच कल खेला ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 28, 2023 1:03 अपराह्न

ENG vs SA
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs SA: क्रिकेट खेल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होता रहता है। लेकिन इस बार किसी खिलाड़ी की नहीं अंपायर का वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच कल खेला गया और इस मैच में अफ्रीकी टीम ने 27 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस दौरान अंपायर मराइस इरास्मस (Marais Erasmus) ने एक ऐसी हरकत कर दी है जिसे देख उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और खुब मजे लिए जा रहे हैं।

मराइस इरास्मस दिखे अपनी ही मस्ती में

कल खेले गए मैच में जब इंग्लैंड टीम बल्लेबाजी कर रही थी इस बीच अंपायर मराइस इरास्मस ने मैच से अपना ध्यान खो बौठे और सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। दरअसल, इंग्लैंड टीम के पारी के 25 वें ओवर के दौरान जब अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नार्जे गेंदबाजी करने आए और शानदार बल्लेबाजी कर रहे जेसन रॉय बल्लेबाजी कर रहे थे और एनरिक नार्जे ने गेंद फेंकी और बल्लेबाज जेसन रॉय ने एक बेहतरीन शॉट लगाया। लेकिन लेग अंपायर मराइस इरास्मस इस गेंद पर बल्लेबाज की तरफ पीठ दिखा के खड़े थे और जब बल्लेबाज ने शॉट खेल दिया उसके बाद वह स्टंप की तरफ मुड़े।

Also Read: IND VS NZ: रांची के मैदान पर 21 रनों से मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘दोनों टीमें हैरान थीं’

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/emotionhitman45/status/1619180624748871680

फैंस ने किया जमकर ट्रोल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ फैंस ने अंपायर मराइस इरास्मस के जमकर ट्रोल किया गया। एक फैंस ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स देते हुए लिखा कि, ‘आग लगे बस्ती में बापू अपने मस्ती में।’ वहीं दूसरे फैंस ने लिखा कि, ‘तुम खेलो मैं ड्रीम 11 पे टीम बना लेता हूं।’ अगर मैच की बात करें तो इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 ओवर में 298/7 रन बनाई। जवाब में इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और 27 रनों से मैच हार गई।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026