---Advertisement---

FIFA Women’s World Cup 2023: इंग्लैंड की प्लेयर लारेंस की अजीबोगरीब हरकत पर मिला रेड कार्ड , जानिये क्या रही वजह

FIFA Women’s World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में इन दिनों फीफा महिला विश्व कप के मुकाबले चल रहे हैं। आपको बता दें कि कल (7 अगस्त) को खेले गए एक मुकाबले में इंग्लैंड ने नाइजीरिया का सपना तोड़ते हुए वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इस दौरान इंग्लैंड की खिलाड़ी ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 8, 2023 2:12 अपराह्न | Updated: अगस्त 11, 2023 9:06 अपराह्न

Lauren-james
Follow Us
---Advertisement---

FIFA Women’s World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में इन दिनों फीफा महिला विश्व कप के मुकाबले चल रहे हैं। आपको बता दें कि कल (7 अगस्त) को खेले गए एक मुकाबले में इंग्लैंड ने नाइजीरिया का सपना तोड़ते हुए वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इस दौरान इंग्लैंड की खिलाड़ी लॉरेन जेम्स का आपत्तिजनक व्यवहार चर्चा का विषय बन गया।

लारेंस का अमानवीय व्यवहार

इन दिनों फीफा महिला विश्व कप में प्री क्वार्टरफाइनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी बीच एक प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में युरोपियन चैंपियन इंग्लिश टीम का सामना अफ्रीकन जायंट्स नाइजीरिया से था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने नाइजीरिया के सपने को चकनाचूर करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इस दौरान जो सबसे हायलाइटेड मामला रहा वह था इंग्लैंड की प्लेयर लारेंस का नाइजीरियन प्लेयर के साथ आपत्तिजनक व्यवहार। इंग्लैंड की खिलाड़ी लारेंस ने मिशेल एलोजी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने एलोजी के पीठ पर अपना पैर रख दिया। लारेंस, मिशेल के बैक पर अपना पैर रख देती है। इस फाउल की वजह से उन्हें रेड कार्ड दे दिया गया। हालांकि लारेंस के बगैर दस खिलाडियों से खेलते हुए युरोपियन चैंपियन इंग्लैंड ने प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

स्वीडन ने किया प्रीक्वार्टर्फाइनल में उलटफेर

स्वीडन की महिला फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप के प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबले में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पिछले चार बार की वर्ल्ड कप चैंपियन अमेरिका को बाहर का रास्ता दिखा दिया।अंतिम 16 के इस मुकाबले में स्वीडिश टीम ने अमेरिका को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हराकर पिछले तीन बार से लगातार फाइनल में पहुंची अमेरिकन टीम के पांचवे वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया। आपको बता दें कि स्वीडन 11 अगस्त को खेले जाने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 2011 की चैंपियन जापान से भिड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026