---Advertisement---

FIFA World Cup 2026 के फाइनल मुक़ाबले की मेज़बानी करेगा न्यू जर्सी, इस दिन से मेक्सिको में शुरू होंगे मुक़ाबले

FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल जगह का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी फीफा वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रविवार को फीफा ने घोषणा की कि FIFA World Cup 2026 का फाइनल मुक़ाबला न्यू जर्सी में खेला जाएगा। मुक़ाबला 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: फ़रवरी 5, 2024 11:57 पूर्वाह्न

FIFA World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल जगह का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी फीफा वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रविवार को फीफा ने घोषणा की कि FIFA World Cup 2026 का फाइनल मुक़ाबला न्यू जर्सी में खेला जाएगा। मुक़ाबला 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट 11 जून को मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एज्टेका स्टेडियम में शुरू होंगे।

FIFA World Cup 2026 की तीन देश करेंगे मेज़बानी

48-टीम टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको द्वारा की जाएगी।टूर्नामेंट 11 जून को मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एज्टेका स्टेडियम में शुरू होंगे। सेमीफाइनल की मेजबानी के लिए अटलांटा और डलास को चुना गया है और मियामी तीसरे स्थान के खेलों का आयोजन स्थल होगा। जबकि फाइनल न्यूजर्सी में खेला जाएगा। तीनों देशों के कुल 16 शहर खेलों की मेजबानी करेंगे, जिनमें से अधिकांश मैच यूएसए में आयोजित किए जाएंगे। 

टूर्नामेंट की मेज़बानी करने वाले 16 शहर

  • डलास
  • ग्वाडलाजारा
  • ह्यूस्टन
  • कैनसस सिटी
  • लॉस एंजिल्स
  • मैक्सिको सिटी,
  • मियामी
  • मॉन्टेरी
  • न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी
  • फिलाडेल्फिया
  • सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र
  • सिएटल
  • टोरंटो
  • वैंकूवर
  • अटलांटा
  • बोस्टन

मेटलाइफ सैडियम में खासियत


FIFA World Cup 2026 का फाइनल मुक़ाबला होस्ट करने वाला न्यू जर्सी का मेटलाइफ स्टेडियम बहुत ही ख़ास है। इसका उद्घाटन साल 2010 में हुआ था। इस स्टेडियम में एक बार में 82,500 दर्शक बैठकर मैच का लुत्फ़ उठा सकते हैं। ये एनएफएल के न्यूयॉर्क जायंट्स और न्यूयॉर्क जेट्स का होम ग्राउंड है, लेकिन यहां 2016 कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के फाइनल सहित कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेल आयोजित किए जा चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Sarfaraz Khan

नवम्बर 3, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026