---Advertisement---

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका , Hardik Pandya हुए वर्ल्ड कप से बाहर , जानें किसे मिली जगह

वर्ल्ड कप में भारत ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन इसी बीच भारत के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह मिली है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 4, 2023 10:46 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya : आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करके सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन इसके बीच भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारत के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप 2023 से बहार हो गए हैं। पहले ये उम्मीदें जताई जा रही थी की वह सेमीफाइनल मुक़ाबलों तक ठीक हो जाएंगे लेकिन अब उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को लाया गया है।

हार्दिक की जगह कृष्णा

वर्ल्ड कप में Hardik Pandya की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को लाया गया है। हार्दिक के रिप्लेसमेंट में उम्मीद थी की किसी ऑल राउंडर को टीम में लाया जाएगा। लेकिन टीम में कृष्णा का आना जोकि एक तेज़ गेंदबाज़ हैं काफी आश्र्चय की बात है। प्रसिद्ध कृष्णा एशिया कप में भी टीम का हिस्सा थे। साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भी खेली।

सेमीफाइनल में भारत

वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने गुरूवार को हुए मुक़ाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम है। साथ ही भारत ने अपने सारे मैच जीते हैं। भारत 7 मैच और 7 जीत के साथ वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।

हार्दिक को लगी चोट

ICC ODI World 2023 न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 9वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए हार्दिक पंड्या को मैदान से बाहर जाना पड़ा। हार्दिक अपना यह पहला ओवर ही डाल रहे थे। दरसअल ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक को टखने पर चोट लग गई। हार्दिक जब बांग्लादेश के बल्लेबाज़ लिटन दस का स्ट्राइक ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें पैर में दिक्कत महसूस हुए। जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026