---Advertisement---

किस्मत से लड़ नहीं पाए Harry Brook, हवा में गेंद जाने के बाद हुए क्लीन बोल्ड

Harry Brook: एशेज सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक-दूसरे का लौहा ले रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का पहला दिन इंग्लैंड टीम के नाम रहा। हालांकि, टीम का तो दिन अच्छा रहा। लेकिन, विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक की किस्मत उनसे रूठी हुई नजर ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 17, 2023 2:04 अपराह्न

Harry Brook could not fight luck, clean bowled after the ball went in the air
Follow Us
---Advertisement---

Harry Brook: एशेज सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक-दूसरे का लौहा ले रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का पहला दिन इंग्लैंड टीम के नाम रहा। हालांकि, टीम का तो दिन अच्छा रहा। लेकिन, विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक की किस्मत उनसे रूठी हुई नजर आई। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

किस्मत का शिकार हुए हैरी ब्रूक

दरअसल, पारी का 38वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान स्पिनर गेंदबाज नेथन लायन के हाथ में थी। वहीं इस दौरान क्रीज पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रूक बचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, गेंद बल्ले का किनारा लेकर पहले हवा में गई फिर किस्मत को धोखा देते हुए गेंद उनकी विकेट में जा लगी और वो क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने के इस तरीके से बल्लेबाज काफी ज्यादा निराश नजर आए। वहीं गेंदबाज को एक अनोखी विकेट मिली। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: सारे काम धंधे छोड़कर लोग Maruti Suzuki Jimny की कर रहे हैं धड़ाधड़ बुकिंग, खूबियां जानकर आप भी खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर!

अर्धशतक से चूके हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक का वर्तमान फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा है। वह आईपीएल में भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। हालांकि, एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें लगी हुई थी। लेकिन, वह इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे और अपने अर्धशतक से 18 रनों से चूक गए। उन्होंने 37 गेंदो का सामना करते हुए 32 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 4 चौके शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: मिड रेंज में तलाश रहे हैं बढ़िया टैबलेट तो इनके फीचर्स पर डाल सकते हैं एक नजर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026