---Advertisement---

‘वो महान है’, Rohit Sharma के फैन हुए Virat Kohli, ICC के जरिए जमकर की हिटमैन की तारीफ

Virat Kohli: मैदान पर अक्सर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दोस्ती देखी जाती है। दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे से सलाह-मशवरा लेते हुए नजर आते है। वहीं दोनों ही खिलाड़ी मीडिया के सामने एक दूसरे की तारीफ और बीच बचाव करते हुए भी देखे गए है। दोनों के खेलने का अपना-अपना स्टाइल और तरीका ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 7, 2023 1:28 अपराह्न

'वो महान है', Rohit Sharma के फैन हुए Virat Kohli, ICC के जरिए जमकर की हिटमैन की तारीफ
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: मैदान पर अक्सर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दोस्ती देखी जाती है। दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे से सलाह-मशवरा लेते हुए नजर आते है। वहीं दोनों ही खिलाड़ी मीडिया के सामने एक दूसरे की तारीफ और बीच बचाव करते हुए भी देखे गए है। दोनों के खेलने का अपना-अपना स्टाइल और तरीका है। एक तेज पारी खेलने के लिए जाना जाता है तो दूसरा समय की नाजुक स्थिति को देखकर अपनी बल्लेबाजी को आगे बढ़ाता है। हालांकि, इस बार विराट कोहली रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे है। आईए जानते है क्या कुछ कहा उन्होंने इस लेख के जरिए।

विराट ने रोहित को लेकर कही बड़ी अनुसनी बातें

किंग कोहली मैदान पर अपने अग्रेशन को लेकर जाने जाते है। वह अक्सर अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सुर्खियों में बने रहते है। लेकिन, इस बार उनके चर्चे में आने की वजह रोहित को लेकर दिया गया एक स्टेटमेंट है। उन्होंने आईसीसी के एक चैनल पर कहा कि,

“रोहित ने लंबे समय तक व्हाइट बॉल क्रिकेट में जो किया है, उसकी प्रतिभा को हर कोई जानता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उसने जिस तरह से टेस्ट में प्रदर्शन किया, उससे पता चलता है कि वह उच्चतम स्तर पर टेस्ट में ऐसा कर सकता है, उसे इंग्लैंड की परिस्थितियों के बारे में वास्तव में अंदाजा है।”

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

रनों का अंबार लगा सकते है रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे है। उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी खूब रन बनाए थे। वहीं उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया श्रृंखला जीतने में कामयाब रही थी। हालांकि, उनका आईपीएल इस बार कुछ अच्छा नहीं बीता है। लेकिन, हर भारतीय फैंस को हिटमैन से काफी ज्यादा उम्मीदे लगी है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के मुकाबले को जीतने के लिए हिटमैन का बल्ला चलना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026