---Advertisement---

Hockey WC 2023:भारतीय हॉकी टीम को पूल-डी में टॉप पर पहुंचने का मौका, आज है ‘करो या मरो’ की लड़ाई

Hockey WC 2023: भारत में हॉकी वर्ल्ड कप का बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा है। हॉकी वर्ल्ड कप का लीग मैच भी समाप्त होने वाला है और क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है।ऐसे में अगर हम भारत की बात करें तो टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में केवल 2 मैच खेले हैं जिसमें ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 19, 2023 12:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hockey WC 2023: भारत में हॉकी वर्ल्ड कप का बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा है। हॉकी वर्ल्ड कप का लीग मैच भी समाप्त होने वाला है और क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है।ऐसे में अगर हम भारत की बात करें तो टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में केवल 2 मैच खेले हैं जिसमें एक मैच भारतीय टीम जितनी में कामियाब रही वहीं दूसरा मैच ड्रा हो गया। भारतीय हॉकी टीम का अगला मैच वेल्स के साथ में खेला जाएगा। भारत के लिए यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण है अगर भारतीय टीम हार जाती है तो उसका वर्ल्ड कप का सफर यही समाप्त हो सकता है।

पूल-डी में टॉप में पहुंचने का मौका

भारतीय टीम के लिए आज सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का शानदार मौका है। हॉकी टीम अगर इस मुकाबले को जीतती है तो उसे क्रॉस ओवर मैच खेलने की जरूरत नहीं होगी। ओडिशा में हो रहे इस 15वें हॉकी वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। इन सभी टीमों को चार ग्रुप्स में बांटा गया है। हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में भारत के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन को रखा गया है। इस ग्रुप से 2 टीम ही क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई करके आगे के मैच को खेल पाएंगी।

अगर हम भारत की बात करें तो 4 प्वाइंट के साथ भारत दूसरे नंबर पर है। वहीं इंग्लैंड के भी चार अंक है और गोल डिफ्रेंस ज्यादा होने के चलते उसे टॉप पर रखा गया है। भारतीय टीम अगर वेल्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच जीतती है तो भारत के भी 6 प्वाइंट हो जाएंगे और भारतीय टीम को सीधे क्वार्टरफाइनल खेलने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Old Pension Scheme पर मिल सकती है खुशखबरी, जानें किसको हो सकता है फायदा, रिजर्व बैंक ने जारी किया नोटिफिकेशन

भारत के लिए करो या मरो की लड़ाई

भारत में हॉकी टीम का शानदार मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में आज भारतीय टीम वेल्स से भिड़ेगी। भारतीय टीम को मुकाबलों में जगह पक्की करने के लिए आज “करो या मरो” की लड़ाई लड़नी होगी। ऐसे में आज भारत के पास पूल – डी में पहुंचने का शानदार मौका है। भारतीय हॉकी टीम को आज और भी ज्यादा मेहनत करना होगा क्योंकि अगर टीम आज का मैच जीतती है तो उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा।

भारत की टीम के लिए यह लड़ाई आसान नहीं होगी क्योंकि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद भी भारतीय हॉकी टीम को इंग्लैंड और स्पेन के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर ही निर्भर होना होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत ने अपना पहला मैच स्पेन से जीता था और वहीं दूसरा मैच इंग्लैंड के साथ ड्रॉ रहा था।

Also Read: Train Ticket Booking: बुक करना चाहती हैं Tatkal टिकट तो इन सीक्रेट टिप्स का करें इस्तेमाल, चुटकियों में मिलेगी कंफर्म सीट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohammad Amir

फ़रवरी 23, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 23, 2026

Virat Kohli

फ़रवरी 22, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 22, 2026

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding

फ़रवरी 22, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 21, 2026