---Advertisement---

बेल्जियम और जर्मनी के बीच HOCKEY WORLD CUP 2023 का फाइनल मुकाबला आज, देखिए कौन किस पर पड़ेगा भारी

HOCKEY WORLD CUP 2023:आज हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा । इस मुकाबले में बेल्जियम की टीम का सामना जर्मनी के साथ होगा। आज का यह मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा । आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले के लिए बेल्जियम ने नीदरलैंड को वहीं जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 29, 2023 12:48 अपराह्न | Updated: जनवरी 29, 2023 3:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

HOCKEY WORLD CUP 2023:आज हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा । इस मुकाबले में बेल्जियम की टीम का सामना जर्मनी के साथ होगा। आज का यह मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा । आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले के लिए बेल्जियम ने नीदरलैंड को वहीं जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी । बेल्जियम ने जहां पेनाल्टी शूटआउट में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था और नीदरलैंड को 3-2 से हराया था वहीं जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई । ऐसे में दोनों ही टीमें काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिखाई पड़ रही हैं।

बेल्जियम को खिताब जीतने के लिए करनी होगी मेहनत

आज बेल्जियम को यदि पुरुष हॉकी वर्ल्डकप का खिताब जीतना है तो जर्मनी को कड़ी टक्कर देना होगा। अभी तक ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ही दो ऐसी टीमें है जिन्होंने लगातार खिताब को जीता है। वहीं पिछले काफी समय से बेल्जियम इस ट्रॉफी के लिए प्रयास कर रहा है। ऐसे में बेल्जियम इस सूची में खुद को शामिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उसने इसी कलिंगा स्टेडियम  में 2018 में खिताब जीता था। आपको बता दें कि बेल्जियम के पास अनुभवी खिलाड़ी है जिनकी उम्र लगभग 30 साल से अधिक है ऐसे में आज बेल्जियम की जीत और आसान हो जाएगी। बेल्जियम की टीम ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया था। वहीं बेल्जियम के खिलाड़ी अनुभव के साथ – साथ आज के इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से फीट हैं।

Also Read: WOMEN’S U-19 T20 WORLD CUP में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देख सकते हैं मैच

जर्मनी की टीम को तीसरी बार विजेता बनने का मौका

आज के इस मुकाबले में जर्मनी की टीम के पास तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का शानदार मौका है। जर्मनी की टीम ने सबसे पहले 2002 में पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम किया था वहीं साल 2006 में टीम ने अपना टाइटल डिफेंड किया था। साल 2010 में जर्मनी की टीम रनर -अप रही थी। पिछले कुछ समय जर्मनी के लिए काफी खराब रहे लेकिन पुरुष हॉकी वर्ल्डकप में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऐसे में आज एकबार फिर जर्मनी की टीम अपना दमखम दिखाएगी।

Also Read: MMS VIRAL VIDEO के बाद पहली बार मैदान पर दिखे BABAR AZAM, नेट में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026