---Advertisement---

‘ऐसा लग रहा था मैने बीयर पी ली थी’, आर्चर की गेंद सिर में लगने से बौखला गए थे Steve Smith, मैदान पर ही खो दिया था होश

Steve Smith: स्टीव स्मिथ साल 2019 में अपने करियर में बैन के बाद वापसी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा था। लेकिन, इस खिलाड़ी ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से इंग्लैंड की हवाईयां उड़ा कर रख दी थी। हालांकि, इस एशेज सीरीज के दौरान उनको जोफ्रा आर्चर ने सिर ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 26, 2023 12:02 अपराह्न

Steve Smith
Follow Us
---Advertisement---

Steve Smith: स्टीव स्मिथ साल 2019 में अपने करियर में बैन के बाद वापसी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा था। लेकिन, इस खिलाड़ी ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से इंग्लैंड की हवाईयां उड़ा कर रख दी थी। हालांकि, इस एशेज सीरीज के दौरान उनको जोफ्रा आर्चर ने सिर पर गेंद मारी थी। जिसके बाद उनका सिर घूमने लगा था। इसी को लेकर उन्होंने अब एक बयान दिया है।

स्टीव स्मिथ ने दिया आर्चर को लेकर बयान

साल 2019 की एशेज सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया था। इस सीरीज के दौरान जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे थे। वहीं इसी दौरान उनको आर्चर की एक गेंद सिर पर लग गई थी। इसके बाद उन्हें कंकशन चैक कर दोबारा खिलाया गया था। लेकिन, टेस्ट पास करने के बाद भी उनका सिर नशेड़ी के जैसे घूम रहा था। इसी को लेकर एशेज पॉडकास्ट से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि,

“उस समय मेरे लिए वह काफी कठिन समय था। कुछ गेंदे मेरे हाथ पर लगीं कुछ पर मैने पुल शॉट खेलने की कोशिश की जो किस्मत से गैप की तरफ गई. लेकिन फिर एक गेंद मेरे सिर पर आकर लगी। उस समय मुझे कंकशन की स्थिति महसूस नहीं हुई. मैं उसी समय चला गया और सारे टेस्ट पास किए जब तक बल्लेबाजी के लिए वापस नहीं आया। करीब आधे घंटे के बाद मुझे लगा कि मैने दर्जनों बियर पी ली है। मेरा सिर काफी तेजी के साथ घूम रहा था।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

अगले मैच से होना पड़ा था बाहर

लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में स्मिथ कमाल की लय में चल रहे थे। लेकिन, सिर में गेंद लगने के कारण उनका सारा मोमेंटम ही टूट गया था। वह इस मुकाबले में अपने शतक से केवल 8 रनों से चूक गए थे। वह 92 रन बनाकर क्रीज वोेक्स की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए थे। हालांकि, इसके बाद उन्हें अगले मुकाबले से आराम दिया गया था।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026