---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 Final: क्या भारत के लिए पनौती हैं अंपायर रिचर्ड कैटलबोरो? जानें फैन्स क्यों कर रहे उनकी आलोचना?

ICC ODI World Cup 2023 Final: भारत और अस्ट्रेलिया के बीच वंडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला बीते दिन अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में हुआ। क्रिकेट के इस महामुकाबले में अस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2023 11:16 पूर्वाह्न

ICC ODI World Cup 2023 Final
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 Final: भारत और अस्ट्रेलिया के बीच वंडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला बीते दिन अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में हुआ। क्रिकेट के इस महामुकाबले में अस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं फाइनल मुकाबले के दौरान कई ऐसे मौके भी आए जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास थे। इसी क्रम में अंपायर रिचर्ड केटलबोरो का मैदान पर होना भी कुछ ऐसा ही था। फैन्स का दावा है कि अंपायर केटलबोरो भारतीय टीम के लिए अशुभ साबित होते हैं और पहले भी उनकी अंपायरिंग के दौरान भारत कई बड़े मुकाबले हार चुका है। इस बार भी भारत की हार के बाद फैन्स ने उनकी जमकर आलोचना की और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई सारे मीम्स शेयर किए गए।

क्या है क्रिकेट प्रेमियों का दावा?

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को फाइनल मुकाबले में हार के बाद से तगड़ा झटका लगा है। टीम की हार से क्रिकेट प्रेमी बेहद मायूस नजर आए और खिलाड़ियों के साथ उनके आंसू भी छलक पड़े। इसी बीच अंपायर कैटलबोरो को लेकर सोशल मीडिया पर एक जंग छिड़ गई और फैन्स उन्हें भारतीय टीम के लिए पनौती बताने लगे। विनेश प्रभु नाम के एक्स हैंडल यूजर ने लिखा कि “रिचर्ड केटलबोरो जब मंच पर थे तो उनकी आलोचना की गई। वो भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी पनौती हैं उन्होंने आज फिर साबित कर दिया। वहीं लाबुशेन के साथ एलबीडब्ल्यू निर्णय भी हमारे पक्ष में नहीं गया।” भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के इस दावे को सोशल मीडिया पर बल मिला और देखते ही देखते “पनौती” ट्रेंड करने लगा।

भारत के लिए कैसा है कैटलबोरो का मैदान पर होना?

भारत और अस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले के दौरान रिचर्ड केटलबोरो अंपायर के रुप में मैदान पर थे। उनके नाम के ऐलान के साथ ही कयासबाजी शुरु हो चुकी थी। दावा किया गया कि केटलबोरो भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत नही हैं। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि अंपायर केटलबोरो की मैदान पर उपस्थिति के दौरान ही भारत कई बड़े मुकाबले हार चुका है। इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2014 का फाइनल मुकाबला भी है जिसमें भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में भी केटलबोरो अंपायर के रुप में मैदान में खड़े थे। वहीं 2015 विश्व कप सेमीफाइनल में भी केटलबोरो ने अंपायरिंग की थी जिसमें अस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।

रिचर्ड केटलबोरो के रहते हार का क्रम यहीं नहीं थमा और टी20 विश्व कप 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया तब भी केटलबोरो मैदान पर थे। इस बाद अब 2023 का फाइनल मुकाबला भी भारत के हाथों से निकल गया और केटलबोरो अंपायर के रुप में मैदान पर थे। इसी कड़ी में फैन्स का दावा है अंपायर केटलबोरो भारतीय टीम के लिए शुभ नहीं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avesh Khan

अप्रैल 7, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 7, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 7, 2026

Mohammed Shami

अप्रैल 6, 2026

Sanju Samson

अप्रैल 6, 2026

SRH Vs LSG IPL 2026

अप्रैल 5, 2026