---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बिना हारे किया प्रवेश

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने रविवार में जीत के बाद इतिहास रच दिया है। भारत ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में नीदरलैंड को 160 रन से हराया। इस मुकाबले को जीतकर भारत ने लगातार अपनी 9 वीं जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने बिना कोई मुकाबला ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 13, 2023 6:43 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने रविवार में जीत के बाद इतिहास रच दिया है। भारत ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में नीदरलैंड को 160 रन से हराया। इस मुकाबले को जीतकर भारत ने लगातार अपनी 9 वीं जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने बिना कोई मुकाबला हारे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन टीम की इस उपलब्धि का कारण हैं।

भारत की इस उपलब्धि में भारत के मुख्य खिलाड़ी और कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही है। पूर्व कप्तान विराट कोहली का अनुभव और कप्तान रोहित का फील्ड पर प्लानिंग ने भारत को जीत का रास्ता दिखाया है। वहीं मिडिल आर्डर के खिलाड़ी श्रेयस, शुभमन गिल और केएल राहुल टीम में रीड की हड्डी की तरह रहे। उन्होंने टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाई है।

शानदार हैं भारत के गेंदबाज

भारत के लिए गेंदबाजों ने कई मैचों में कमाल करके दिखाया है। भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत को एक अच्छी शुरआत दिलाते हैं। फिर सिराज और शमी का आक्रमण विरोधी टीम को चारों खाने चित कर देती है। कुलदीप और जडेजा की स्पिन गेंदबाजी बल्लेबाज के आगे भी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आते हैं।

भारत ने रचा इतिहास

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने सारे लीग मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। भारत ऐसा करने वाले पहली टीम बनी है। अब भारत का सामना 15 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा। साथ ही ये देखना भी बेहद दिलचस्प होगा कि क्या भारत सारे लीग मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल भी जीतेगा या नहीं।

क्या ट्रॉफी उठाएगा भारत

भारत ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। तब भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये कारनामा किया था। अब ICC ODI World Cup 2023 में भारत ने सभी लीग मुकाबले जीते हैं। साथ ही अब ये देखना होगा की क्या भारत अपनी तीसरी वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026