---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान या अफगानिस्तान में से कौन मरेगा सेमीफाइनल के लिए बाज़ी ,देखें पूरा समीकरण

ICC ODI World Cup 2023 : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 अंतिम पड़ाव पर आ गया है। तीन टीमें यानी भारत , ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब सेमीफाइनल के लिए चौथी टीम की लड़ाई बहुत तेज़ हो गई है। इस सूची में भी तीन टीमें शामिल हैं। न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 9, 2023 12:39 अपराह्न | Updated: नवम्बर 9, 2023 3:48 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 अंतिम पड़ाव पर आ गया है। तीन टीमें यानी भारत , ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब सेमीफाइनल के लिए चौथी टीम की लड़ाई बहुत तेज़ हो गई है। इस सूची में भी तीन टीमें शामिल हैं। न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की लड़ाई होगी। तीनों ही टीमें वर्ल्ड कप पायंट्स टेबल में 8 अंक पर हैं। आइए जानें कौसनी टीम की वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने की ज्यादा संभावनाएं हैं।

न्यूज़ीलैंड

न्यूज़ीलैंड 8 अंकों के साथ वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। आज न्यू ज़ीलैंड का मुक़ाबला श्रीलंका के साथ होगा। अगर न्यू ज़ीलैंड ये मुक़ाबला जीत होता है तो उसकी वर्ल्ड कप[ सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के चान्सेस बढ़ जाएंगे। क्योंकि पायंट्स टेबल में टीम का नेट रन रेट सबसे अच्छा है इसलिए टीम एक मज़बूत स्थान पर है। अगर पाकिस्तान या अफगानिस्तान अपने आखिरी लीग मुक़ाबले जीत भी जाते हैं तो न्यू ज़ीलैंड को रन रेट में फायदा होगा और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

पाकिस्तान

पाकिस्तान वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान का क्वालिफिकेशन उसकी इंग्लैंड के खिलाफ जीत ही नहीं बल्कि आज न्यूज़ीलैंड की जीत या हार पर भी निर्भर करता है। अगर आज न्यूज़ीलैंड श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज़ करता है तो पाकिस्तान तो इंग्लैंड को ना केवल हराना होगा बल्कि लम्बे मार्जिन से जीत हासिल करनी होगी। वहीँ अगर न्यूज़ीलैंड श्रीलंका से हार जाती है तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने की राह काफी आसान हो जाएगी।

अफगानिस्तान

ICC ODI World Cup 2023 पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान छठे स्थान पर है। अफगानिस्तान का तीनों टीमें यानी न्यूज़ीलैंड , पाकिस्तान और अफगानिस्तान में से सबसे कम है। उनकी क्वालीफाई करने की राह थोड़ी मुश्किल ज़रूर है लेकिन असंभव नहीं। अफगानिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने आखिरी लीग मुक़ाबले में साउथ अफ्रीका को लम्बे मार्जिन से हराना होगा। वहीँ अगर पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड दोनों ही अपने आखिरी लीग मुक़ाबलों में जीत हासिल करते हैं तो अफगानिस्तान का सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026