---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : आईसीसी ने श्रीलंका बोर्ड को क्यों किया सस्पेंड? वजह तोड़ रही फैंस का दिल

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 के बीच श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आईसीसी बोर्ड ने आज बैठक करके निर्णय लिया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 10, 2023 11:00 अपराह्न | Updated: नवम्बर 11, 2023 12:15 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 के बीच श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आईसीसी बोर्ड ने आज बैठक करके निर्णय लिया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ‘निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएंगी। आईसीसी बोर्ड की बैठक 21 नवंबर को होने वाली है, जिसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका सरकार ने एसएलसी को बर्खास्त कर दिया, जहां वे सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहे और नौ में से सात मैच हार गए।

खेलमंत्री ने किया था बोर्ड को सस्पेंड

इससे पहले भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की करारी हार के बाद खेलमंत्री ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड कर दिया था. पुरानी बोर्ड को बर्खास्त करने और नए का गढ़न करते हुए Srilanka मीडिया को जारी पत्र में खेल मंत्री रणसिंघे ने कहा- श्रीलंका क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक मुद्दों, प्रबंधन भ्रष्टाचार, वित्तीय कदाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों की शिकायतों से घिरा हुआ है। मंत्री को आईसीसी द्वारा उस तीन सदस्यीय पैनल को वापस लेने के लिए मजबूर किया गया था जिसे उन्होंने पिछले महीने बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए नियुक्त किया था, क्योंकि इसे राजनीतिक हस्तक्षेप माना गया था।

वर्ल्ड कप 2023 में खराब रहा श्रीलंका का प्रदर्शन

ICC ODI World Cup 2023 में श्रीलंका की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। श्रीलंका ने 9 मैच खेलते हुए बस 2 में ही जीत हासिल की। साथ ही टीम ने अपने कई मुकाबले बड़े मार्जिन से हारे। टीम का कोई भी खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ रहा। टीम ने लगातार हारने के कारण खेलमंत्री ने बोर्ड तक को सस्पेंड कर दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026