---Advertisement---

U19 World Cup में आज से खेले जाएँगे सुपर6 मुक़ाबले, भारत का होगा न्यूज़ीलैंड से सामना

U19 World Cup : साउथ अफ़्रीका में ICC U19 Men’s Cricket World Cup 2024  खेला जा रहा है। आज से सुपर 6 मुक़ाबले खेले जाएँगे। रविवार को ग्रुप स्टेज मुक़ाबलों के बाद हर ग्रुप की टॉप 3 टीमें सुपर 6 मुक़ाबले खेलेंगी। सुपर 6 में 12 देशों के 6-6 टीमों के दो ग्रुप बनें हैं। ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: जनवरी 30, 2024 12:13 अपराह्न

U19 World Cup
Follow Us
---Advertisement---

U19 World Cup : साउथ अफ़्रीका में ICC U19 Men’s Cricket World Cup 2024  खेला जा रहा है। आज से सुपर 6 मुक़ाबले खेले जाएँगे। रविवार को ग्रुप स्टेज मुक़ाबलों के बाद हर ग्रुप की टॉप 3 टीमें सुपर 6 मुक़ाबले खेलेंगी। सुपर 6 में 12 देशों के 6-6 टीमों के दो ग्रुप बनें हैं। पहला मुक़ाबला आज दुपहर 1:30 बजे से भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा।

U19 World Cup : ग्रुप 1 में कौन है शामिल

भारत ICC U19 Men’s Cricket World Cup 2024 सुपर6 ग्रुप 1 में शामिल है। भारत के साथ सुपर6 ग्रुप 1 में न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान और आयरलैंड हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही 4 अंकों से सुपर 6 में कदम रखा हैं। लेकिन रनरेट अच्छा होने के कारण भारत पहले स्थान पर है।

U19 World Cup : दूसरे ग्रुप की टीमें

ICC U19 Men’s Cricket World Cup 2024 सुपर 6 ग्रुप 2 में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया के साथ इस ग्रुप में साउथ अफ़्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज़ शामिल हैं।

U19 World Cup : कब तक खेला जाएगा सुपर 6

सुपर सिक्स मुकाबले मंगलवार 30 जनवरी से शनिवार 3 फरवरी तक चार स्थानों पर होंगे; ब्लोमफोंटेन में मैंगांग ओवल, किम्बर्ली में किम्बर्ली ओवल, पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल और बेनोनी में विलोमूर पार्क। विलोमूर पार्क ही सेमीफाइनल और फाइनल मुक़ाबलों की मेजबानी करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026