---Advertisement---

ICC World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हॉस्पिटल बेड की बुकिंग, डॉक्टर ने कही ऐसी बात, सुन आप भी हो जाएंगे हैरान

ICC World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के सभी मुकाबले इस बार भारत में होने वाले हैं। ऐसे में लोगों में इस खेल का खुमार जोरों शोरों पर है। अब जाकर एक खबर आ रही है कि बहुत से लोग पाकिस्तान-भारत मैच के लिए हॉस्पिटल बेड की बुकिंग कर रहे हैं। क्या है पूरा ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 21, 2023 6:15 अपराह्न

India-vs-Pak
Follow Us
---Advertisement---


ICC World Cup 2023:
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के सभी मुकाबले इस बार भारत में होने वाले हैं। ऐसे में लोगों में इस खेल का खुमार जोरों शोरों पर है। अब जाकर एक खबर आ रही है कि बहुत से लोग पाकिस्तान-भारत मैच के लिए हॉस्पिटल बेड की बुकिंग कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

इस साल आईसीसी विश्व कप अक्टूबर-नवम्बर के महीने में भारत में होने वाला है। आईसीसी वर्ल्ड कप में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। अब इस बीच एक खबर आ रही है कि 15 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए कई लोग हॉस्पिटल बुक कर रहें हैं। अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक़, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए कई लोग हॉस्पिटल में अपना आशियाना तलाश रहे हैं। जब से आईसीसी ने शेड्यूल जारी कर भारत-पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच का वेन्यू अहमदाबाद को बनाया है, स्थानीय होटलों के चार्ज लगभग 50 हजार रूपए के करीब पहुंच गए हैं।अब ऐसे में हॉस्पिटल में पूरी रात भर ठहरने का खर्चा मात्र 3 हजार रूपए से लेकर 25 हजार तक है। एक निजी डॉक्टर ने अपने बयान में बताया कि, ‘हॉस्पिटल में काफी लोग कॉल करकर पूरे रात भर ठहरने को लेकर कह रहे हैं ताकि रुकने के साथ-साथ उनकी पूरी बॉडी चेकअप भी हो जाए।’

पाक -भारत मैच के बीच अब भी संशय बरकरार

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए अब भी संशय बरकरार है। हाल में ही पीसीबी क्रिकेट प्रबंधन समिति के नए अध्यक्ष जाका अशरफ ने कहा था कि पाक-इंडिया के बीच वर्ल्ड कप मैच को किसी न्यूट्रल ग्राउंड पर कराना चाहिए। जाका का यह बयान भारत के एशिया कप में पाकिस्तान नहीं जाने के बाद आया था। आपको बता दें कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सभी एशिया कप मैच को पाकिस्तान में खेलने को लेकर साफ़ इंकार कर दिया था जिसके बाद भारत के सभी मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026