---Advertisement---

ILT20 2023: Kieron Pollard ने अपने बल्ले से जड़ा तूफानी छक्का, गेंद जा गिरी स्टेडियम पार, बॉल लेकर भागा युवक, देखें Video

ILT20 2023: UAE में खेले जा रहे इंटरनेशनल लीग (ILT20 2023) में कल डेजर्ट वाइपर बनाम एमआई अमीरात के बीच लीग का 21वां मैच खेला गया। अबतक इस टूर्नामेंट में कई शानदार पारी और बेहतरीन शॉट देखने को मिले हैं। वही, कल खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज और ILT20 में एमआई ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 31, 2023 2:15 अपराह्न

ILT20 2023
Follow Us
---Advertisement---

ILT20 2023: UAE में खेले जा रहे इंटरनेशनल लीग (ILT20 2023) में कल डेजर्ट वाइपर बनाम एमआई अमीरात के बीच लीग का 21वां मैच खेला गया। अबतक इस टूर्नामेंट में कई शानदार पारी और बेहतरीन शॉट देखने को मिले हैं। वही, कल खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज और ILT20 में एमआई अमीरात के कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी और इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कीरोन पोलार्ड ने मारा तूफानी छक्का

एमआई अमीरात टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कल के मैच में मात्र 19 गेंदों में ही 50 रनों की नाबाद पारी खेली और उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए। लेकिन उनके द्वारा दो छक्के इतने लंबे थे की गेंद स्टेडियम के पार जाकर गिरी। कीरोन पोलार्ड के द्वारा लगाए छक्के शारजाह की सड़कों पर गिरी और गेंद को एक युवक लेकर फरार भी हो गया और यह सब कैमरे में कैद हो गया। वहीं, पोलार्ड ने एक और छक्का स्टेडियम पार मारा और गेंद सड़क पर जा गिरी। लेकिन इस बार एक युवक ने गेंद को उठाकर स्टेडियम के अंदर फेंक दिया।

Also Read: IND VS AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले कंगारू टीम को लगा बड़ा झटका, गेंद से कहर बरपाने वाला गेंदबाज हुआ बाहर

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

कल खेले गए मैच में डेजर्ट वाइपर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई अमीरात की टीम ने अपने 20 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 241 रन बना डालें। एमआई अमीरात टीम की तरफ से पोलार्ड के अलावा मुहम्मद वसीम ने भी ताबड़तोड़ 86 रनों की पारी खेली। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेजर्ट वाइपर की टीम मात्र 84 रनों पर ही ढेर हो गई और मैच 157 रनों से हार गई।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026