---Advertisement---

IND VS AUS 2023: भारत के विश्व कप जीतने पर इस कंपनी के CEO बाटेंगे 100 करोड़ रुपए, जानें कौन है ये शख्सियत

ND VS AUS 2023: भारत के विश्व कप जीतने पर एक्सट्राटॉक के मालिक ने अपने ग्राहकों को 100 करोड़ रुपए, देने का जैसे ही एलान किया वैसे ही इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 19, 2023 11:00 पूर्वाह्न

puneet gupta
Follow Us
---Advertisement---

IND VS AUS 2023: वर्ल्डकप का जादू लोगों के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुजरात के अहमदाबाद शहर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व काप का फाइन होगा। इस मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच एस्ट्रोटॉक के सीईओ पुनीत गुप्ता ने एक ऐसा एलान कर दिया है। जिससे सभी की नजरें अब इस मैच पर आकर टिक गई हैं। उन्होंने एलान किया है कि, अगर आज भारत जीतता है तो वह अपने ग्राहकों को 100 करोड़ का ईनाम देंगे।

विश्व कप भारत के जीतते ही देंगे 100 करोड़

इतनी ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि, ये 100 करोड़ सभी ग्राहकों को बराबर बांटे जाएंगे। पूनीत गुप्ता ने लिंक्डइन पोस्ट के द्वारा ये जानकारी दी है।इतनी बड़ी धन राशि को सुनकर अब लोग जानना चाहते हैं कि, आखिर कौन है पुनीत गुप्ता और उनकी कंपनी क्या काम करती है? आपको बता दें, एस्ट्रोटॉक एक भविष्यवाणी से जुड़ा प्लेटफॉर्म है जो कि, अपने यूजर्स को ज्योतिषियों के द्वारा वीडियो पर सलाह देता है। यूजर वीडियो और ऑडियो दोनों के माध्यम से इसका हिस्सा बन सकते हैं। ये एक ऐप है जो कि, 24 घंटे और सातों दिन अपने यूजर्स को सेवा प्रदान करता है।

कौन हैं एस्ट्रोटॉक के संस्थापक पुनीत गुप्ता?

एस्ट्रोटॉक के संस्थापक और CEO पुनीत गुप्ता है। जो पहले तो इस पर विश्वास नहीं करते थे लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनकी पूरा लाइफ बदल गई। इस व्यावसाय की शुरुआत करने से पहले पुनीत बैंक में काम करते थे। नौकरी छोड़कर साल 2015 मे जब उन्होंने अपना काम शुरु किया तो वो पूरी तरह से बर्बाद हो गए। उसके बाद उनके एक मित्र ने उन्हो सलाह दी की वो एक बार ज्योतिषि से जाकर अपना भविष्य जानें हालंकि कि उन्हें विश्वसास नहीं हुआ। लेकिन पुनीत की वो मित्र ज्योतिष की प्रैक्टिस कर रही थीं, उन्होंने ही पुनीत के भविष्य के बारे में और सक्सेस के बारे में बताया लेकिन पुनीत को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन 2017 और 2018 के समय के बाद से उन्हें तरक्की मिलने लगी और आज वो इतने बड़े मुकाम तक पहुंच गए हैं। पुनीत गुप्ता 4 सालों में ही इस ऊंची जगह तक पहंच गए हैं। आज करोड़े लोगों तक उनकी पहुंच है।

एस्ट्रोटॉक की कमाई

खबरों की मानें तो वो प्रतिदिन 32 लाख से ज्यादा कमा रहे हैं। उनके ऐप के पैनल में 1500 से ज्यादा ज्योतिषी काम करते हैं। विवाह से लेकेर नौकरी तक की समस्याओं के बारे में यूजर्स जानने आते हैं। एस्ट्रोटॉक भारत का सबसे तेजी से उभरता स्टार्टअप है। पुनीत गुप्ता के 100 करोड़ के एलान के बाद यूजर्स इसकी काफी चर्चा करने लगे हैं। अब वो अपनी बात पर कितना सही साबित होते हैं ये तो मैच की हार और जीत ही तय करेगी फिलहाल सभी को भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026