---Advertisement---

IND vs AUS: टॉड मर्फी की बॉल पर अक्षर पटेल ने जड़ा खूबसूरत छक्का, कैच लेने गए उस्मान ख्वाजा का मुड़ गया एंकल

अक्षर पटेल ने टॉड मर्फी की गेंद पर एक अच्छा छक्का मारा। ये छक्का उन्होंने लोंग ऑन के उपर से लगाया। उस्मान ख्वाजा जंप लगाकर भी बॉल नहीं पकड़ सके।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 12, 2023 6:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच खेला जा रहा है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पिच बल्लेबाज़ों के अनुकूल बनाई गई है। गेंदबाज़ों को काफी ज़्यादा मेहनत के बाद विकेट की प्राप्ति हो रही है। आज मुकाबले का चौथा दिन था।

अक्षर पटेल ने जड़ा शानदार छक्का

रवींद्र जड़ेजा के पवेलियन लौटने के बाद शतकवीर विराट कोहली का साथ देने अक्षर पटेल आए। वे काफी संयम से बल्लेबाज़ी करते रहे। लेकिन टॉड मर्फी की एक फ्लाइट गेंद पर वे खुद को शॉट लगाने से नहीं रोक सके। उन्होंने लोंग ऑन की दिशा में हल्के हाथों से बॉल को उठा दिया।

ये भी पढ़ेंः Cricket Viral Video: जब Virat Kohli ने अपनी घातक गेंद से किया था Kevin Pietersen को आउट, देखें Video

कैच पकड़ने के चक्कर में चोटिल हुए उस्मान ख्वाजा

चाय के समय तक अक्षर पटेल 38 के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। वे अच्छे से विराट कोहली का साथ दे रहे थे। टॉड मर्फी की गेंद पर जब उन्होंने शानदार शॉट लगाया तो वहां फील्डिंग करने के लिए उस्मान ख्वाजा मौजूद थे। वे गेंद लपकने के लिए कूदे और जब ज़मीन पर लैंड कर रहे थे उसी समय उनका दाया एंकल मुड़ गया। जिससे वे चोटिल हो गए। इसके बाद वे मेडिकल टीम से इलाज की मदद के लिए ग्राउंड से बाहर चले गए। टीम इंडिया की पहली पारी 571 के स्कोर पर समाप्त हो चुकी है। आपको बता दे कि भारतीय टीम के दस विकेट गिरते ही पारी समाप्त हो गई क्योंकि स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने के लिए उपलब्ध नहीं थे। अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 91 रन आगे है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026