---Advertisement---

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को दी सरेआम चुनौती – ‘इंडिया मैं आ रहा हूं’

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम पहले ही भारत आ चुकी है। लेकिन वीजा के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) अपनी टीम के ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 2, 2023 2:58 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम पहले ही भारत आ चुकी है। लेकिन वीजा के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) अपनी टीम के साथ भारत नहीं आ पाए थे। लेकिन वीजा का काम पूरा होते ही वह अब इंडिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

ऑस्ट्रेलिया टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। ख्वाजा ने भारत रवाना होने से पहले टीम इंडिया की चेतावनी देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, ‘इंडिया मैं आ रहा हूं।’ आप को बता दें कि, उस्मान ख्वाजा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

Also Read: IND VS NZ: SHUBMAN GILL को VIRAT KOHLI ने दिया नया नाम, बेहतरीन बल्लेबाजी देख बांधे तारीफों के पुल

पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम पहुंच चुकी है भारत

चार टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत 1 फरवरी को ही आ गई थी। कंगारू टीम उनके बिना ही भारत के लिए निकल गई थी। जिसकी जानकारी खुद उस्मान ख्वाजा ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी और इसी के साथ एक मीम भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘मैं भारतीय वीजा का इंतजार कर रहा हूं।’

टीम इंडिया के लिए यह सीरीज है बहुत महत्वपूर्ण

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच खेले जाने हैं और यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) से पहले यह सीरीज भारत के लिए आखिरी सीरीज है और अगर टीम इंडिया को WTC के फाइनल में जगह में जगह बनानी है तो इस सीरीज में टीम इंडिया को जीत हासिल करनी पड़ेगी। वहीं, कंगारू टीम WTC के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है।

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026