---Advertisement---

IND vs AUS: गेंद से छेड़छाड़ या लगाया मरहम! Ravindra Jadeja के विवाद पर आया बड़ा अपडेट, जानें मामला

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का कल पहले टेस्ट मैच का पहला दिन नागपुर के मैदान पर खेला गया और पहले दिन ही टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और मेहमान टीम को मात्र 177 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। भारत की तरफ से ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 10, 2023 12:15 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का कल पहले टेस्ट मैच का पहला दिन नागपुर के मैदान पर खेला गया और पहले दिन ही टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और मेहमान टीम को मात्र 177 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। भारत की तरफ से पांच महीने बाद बाद वापसी कर रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 5 विकेट झटके। वहीं, मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और रविंद्र जडेजा गेंद से कुछ करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसपर अब भारतीय टीम की तरफ से बड़ा अपडेट आया है।

भारतीय टीम ने दिया मैच रेफरी को जवाब

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में कुछ पूर्व खिलाड़ियों और दर्शकों का कहना है कि दोनों खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ कर रहे थे। लेकिन जब कल के दिन का खेल समाप्त होने के बाद मैच रेफरी टीम इंडिया के मैनजमेंट से बात करना पहुंचा और वीडियो को दिखाया। जिसपर टीम इंडिया के मैनजमेंट ने बताया कि सिराज ने जडेजा के लिए दर्द का मरहम लाए थे जो उन्होंने अपनी उंगली पर लगाया। जिसका बाद मैच रेफरी को इस बात पर यकीन हुआ और वह अब आगे इस मामले पर कोई करवाई नहीं की जाएगी।

Also Read: Women’s T20 WC: एक और घमासान के लिए हो जाइए तैयार, 12 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत, जानें किसका पड़ला भारी

यहां देखें वीडियो:

क्या हुआ था मामला?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने ही नहीं दिया। लेकिन कल के मैच के दौरान जब जडेजा लगातार ओवर डाल रहे थे और ऑस्ट्रेलिया टीम के 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद जब जडेजा बॉलिंग करने आए तभी ओवर ब्रेक में सिराज दौड़ कर कुछ लाते हैं और जडेजा की उंगली पर लगा देते हैं ,इसके बाद जडेजा उसे अपनी उंगली पर लगाते हैं। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026