---Advertisement---

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ही विस्फोटक बल्लेबाज David Warner ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मैं काफी थक गया हूं’

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच अगले महीने से खेले जाने वाली बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने एक बड़ा बयान दिया है। दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 9 फ़रवरी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 28, 2023 4:57 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच अगले महीने से खेले जाने वाली बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने एक बड़ा बयान दिया है। दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 9 फ़रवरी से शुरू होगा। वहीं, भारत दौरे के लिए कंगारू टीम 1 फ़रवरी को इंडिया रवाना होगी।

डेविड वार्नर ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया टीम के शानदार बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपनी व्यस्त क्रिकेट लाइफ के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “यह चुनौतीपूर्ण रहा है। मैं काफी थक गया हूं, थक गया हूं।” उन्होंने आगे कहा कि, ‘कुछ खिलाड़ी हैं जो यूएई लीग में गए हैं, जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरस्कारों में नहीं जा रहे हैं। मेरे नजरिए से, यह अच्छा होता कि घर पर एक और रात होती। पर अब जो है वो है।’ उनके बयान से ऐसा लग रहा है कि वह भारत रवाना होने से पहले अपने परिवार के साथ कुछ और समय बिताने चाहते हैं और हो सके तो वह अवार्ड समारोह में नहीं जा सकते हैं।

Also Read: पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान, बोले- ‘वनडे में SHUBMAN GILL ही कोहली और सचिन की विरासत को आगे ले जाएंगे’

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट मैच का कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
  • दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
  • चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

दोनों टीमें कुछ इस प्रकार है

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव। (यह टीम केवल दो टेस्ट मैचों के लिए है)

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, स्टीवन स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर।

Also Read: MMS VIRAL VIDEO के बाद पहली बार मैदान पर दिखे BABAR AZAM, नेट में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026