---Advertisement---

IND vs AUS: चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त, मजबूत स्थिति में है भारतीय टीम, सीरीज जीतना लगभग तय

चौथा दिन मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज़ ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों के ऊपर हावी रहे। भारतीय टीम की पहली पारी 571 रनों पर समाप्त हुई।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 12, 2023 8:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: टीम इंडिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच के चौथे दिन काफी अच्छा क्रिकेट खेला। लगभग साढ़े तीन साल बाद टेस्ट फॉर्मेट में दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली का शतक देखने को मिला। श्रीकर भरत अपना पहला अंतराष्ट्रीय पचासा बनाने से चूक गए। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर कमर की चोट के कारण बैटिंग करने नहीं उतर सके। लेकिन फिर भी टीम इंडिया के पास 91 रनों की बड़ी बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए थे।

अभी तक मैच में बने चार शतक

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की ये पिच बल्लेबाज़ी के लिहाज़ से काफी ज़्यादा अनुकूल नज़र आई है। दोनों ही टीमों को मिलाकर अब तक चार बल्लेबाज़ शतक बना चुके हैं। सबसे पहला शतक उस्मान ख्वाजा के बल्ले से आया। दूसरा शतक उनके ही साथी कैमरन ग्रीन के बल्ले से आया। इन्हीं दो बल्लेबाज़ों के शानदार पारियों के बदौलत ऑस्ट्रेलिया 480 के टोटल तक पहुँच सकी। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने शानदार 186 रन बनाए। शुभमन गिल ने भी सैकडा बनाया।

ये भी पढ़ेंः Cricket Viral Video: जब Virat Kohli ने अपनी घातक गेंद से किया था Kevin Pietersen को आउट, देखें Video

कल होगा अंतिम मुकाबले का आखिरी दिन

कल पांचवा और आखिरी दिन होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चौथी पारी में बल्लेबाज़ी के लिए ट्रेविस हेड के साथ फिरकी गेंदबाज़ कुहनेमैन आए है। स्टंप्स के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 3 रन बनाए हैं। अब यहाँ से भारतीय टीम का सीरीज जीतना लगभग तय माना जा रहा है। अभी भी टीम इंडिया जल्दी विकेट निकालकर मैच को जीत सकती है। यदि ऐसा होता है तो इंडिया इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लेगी। ये मैच ड्रॉ होने पर भी टीम इंडिया सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा कर लेगी।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026