---Advertisement---

IND vs AUS: पहले 5 विकेट और अब 50 रन बनाते ही Jadeja ने मैदान में निकाली तलवार देख हैरान हुए कंगारू, देखें Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 10, 2023 4:21 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 100 रनों से ज्यादा की बढ़त बना ली है। वहीं, टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार गेंदबाजी की और दूसरे दिन अपने बल्ले से बेहतरीन अर्धशतक लगाया। जिसके बाद अपने सेलिब्रेशन के लिए मशहूर जडेजा ने शानदार तरीके से जश्न मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जडेजा ने निकाली तलवार

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने पहली पारी गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके उसके बाद जब वह आज बल्लेबाजी करने आए उन्होंने खतरनाक पिच पर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का एक और अर्धशतक लगाया। जिसके बाद उन्होंने अपना ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन मनाया और अपने बल्ले को तलवार की तरह चलाया। जिसके बाद कंगारू टीम के सभी खिलाड़ी दंग रह गए। वहीं, जडेजा अभी भी क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अबतक 57 रन बना लिए हैं।

Also Read: IND vs AUS: शतकवीर Rohit Sharma को Pat Cummins ने अपनी आग उगलती गेंद से किया बोल्ड, हवा में उड़ा स्टंप, देखें Video

यहां देखें वीडियो:

भारतीय टीम ने बनाई 100 रनों से ज्यादा की बढ़त

नागपुर के मैदान पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है और इसका उदाहरण ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को देखकर लगा। क्योंकि पूरी कंगारू टीम मात्र 177 रनों पर ही पहली पारी में सिमट गई। इसके बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी और भारतीय टीम ने अबतक 115 रनों की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की तरफ से अभी क्रीज पर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। जडेजा ने अबतक 57 रन और अक्षर पटेल ने 32 बना लिए हैं और टीम इंडिया का खबर लिखे जाने तक स्कोर है 292/7 रन। टीम इंडिया के पास अभी भी 3 विकेट बचें हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (wk), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vada Pav Girl

मार्च 15, 2026

Viral Video

मार्च 15, 2026

Honey Singh

मार्च 15, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 15, 2026

Aamir Khan

मार्च 15, 2026

Pakistan

मार्च 15, 2026