---Advertisement---

IND vs AUS: गेंद से कहर बरपाने वाले इस गेंदबाज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं मिलेगा एक भी मौका! जानें वजह

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज में टीम इंडिया के एक बेहतरीन खिलाड़ी को मौका मिलना लगभग नामुकिन लग रहा है। क्योंकि, कप्तान रोहित शर्मा जिस टीम के साथ नागपुर के मैदान पर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 16, 2023 3:17 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज में टीम इंडिया के एक बेहतरीन खिलाड़ी को मौका मिलना लगभग नामुकिन लग रहा है। क्योंकि, कप्तान रोहित शर्मा जिस टीम के साथ नागपुर के मैदान पर उतरे थे वह उसी टीम के साथ बाकी के मैचों में उतर सकते हैं। क्योंकि, जब टीम इंडिया घर में टेस्ट सीरीज खेलती है तो गेंदबाजी में बहुत बदलाव नहीं होते और जिन गेंदबाजों के साथ उन्होंने पहले मैच में प्लेइंग 11 उतारा था उन सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

कौन है वह खिलाड़ी?

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में इस समय टीम में जगह बनाना बहुत मुश्किल है। वहीं, कुछ ऐसा भारतीय स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव के साथ भी हो रहा है। लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी इस खिलाड़ी को टीम में मौका मिलना आसान नहीं है। कुलदीप यादव को जब भी मौका मिला है उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सामने वाली टीम को ढेर किया है। लेकिन इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी जगह प्लेइंग 11 में नहीं बन पाएगी। क्योंकि, टीम में जो भी स्पिनर इस समय खेल रहे हैं उन्होंने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

इस कारण नहीं मिलेगा मौका

टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में नागपुर के मैदान पर तीन स्पिनरों के साथ उतरी थी। जिसमें रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल शामिल थे और इन तीनों ने ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रविचंद्रन अश्विन ने पहले मैच में 8 विकेट झटके थे। बात करें रविंद्र जडेजा की तो उन्होंने इस मैच में 7 विकेट के साथ 70 रन भी बनाए थे। वहीं, अक्षर पटेल ने 1 विकेट के साथ बहुमूल्य 84 रन बनाए थे। इन तीनों को प्रदर्शन को देखते हुए कुलदीप यादव की परेशानी और बढ़ गई है और उनको बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।

Also Read: PSL 2023: लाइव मैच में आग बबूला हुए Mohammad Amir, कप्तान Babar Azam की तरफ गुस्से में फेंकी गेंद, देखें चौंकाने वाला Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026