---Advertisement---

वानखेड़े स्टेडियम में साल 2020 में खेला गया था Ind vs Aus मैच, जानें क्या था परिणाम

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आखिरी मैच 2020 में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल हुई थी।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 17, 2023 10:32 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की। अब ये दोनों टीमें तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भिड़ने के लिए तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। अब तक, टीम इंडिया ने मुंबई में कुल 19 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिनमें से 10 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि 9 में हार का सामना करना पड़ा है।

वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाज़ी मानी जाती है आसान

देश के पश्चिमी भाग में स्थित, वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाज़ों के लिए स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। विशेष रूप से ODI और T20 फॉर्मेट में ये बल्लेबाज़ों को काफी रास आती है। सतह पर अतिरिक्त गति बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों पर दबाव बनाने में मदद करती है। छोटी बाउंड्री के कारण स्पिनरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Also Read: DC VS GG WPL 2023: दिल्ली की टीम को मिली रोमांचक मुकाबले में हार, गुजरात ने 11 रनों से जीता मैच

जनवरी 2020 में टीम इंडिया ने मुंबई में खेला था आखिरी वनडे

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में जनवरी 2020 में खेला था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया उस मैच में अपने निर्धारित 50 ओवरों में केवल 255 रन ही बना पाई। पहली पारी में मामूली स्कोर तक पहुंचने के बाद, भारतीय गेंदबाजों को मैच जीतने के लिए कुछ शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत थी। फिंच ने शुरुआत में आक्रामक रूप से खेला, वार्नर ने सेटल होने में कुछ समय लिया। कप्तान एरोन फिंच ने इस मैच में 110 रन बनाए और वे अंत तक नाबाद रहे। डेविड वार्नर ने भी शानदार शतक लगाया। उन्होंने 128 रन बनाए और नाबाद रहे। इस वजह से इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेटों से जीत लिया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल,अक्षर पटेल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, उमरान मलिक, केएल राहुल, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (wk), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026