---Advertisement---

IND vs AUS ODI World Cup 2023 : चेपॉक के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया, जानें किसका पलड़ा है भारी 

IND vs AUS ODI World Cup 2023 : जिस दिन का सबको इंतजार था, वो दिन आ गया है। आज भारत अपना पहला वर्ल्ड कप मुकाबला खेलेगा। आज मेजबान टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ेंगे। मुकाबला दुपहर 2 बजे शुरू होगा । इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया 12 बार ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 8, 2023 5:31 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS ODI World Cup 2023 : जिस दिन का सबको इंतजार था, वो दिन आ गया है। आज भारत अपना पहला वर्ल्ड कप मुकाबला खेलेगा। आज मेजबान टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ेंगे। मुकाबला दुपहर 2 बजे शुरू होगा । इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया 12 बार एक दूसरे के आमने-सामने रह चुके हैं। जिसमें 8 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार भारत ने बाजी मारी।

ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए एक बड़ी चुनती रहती है। हालांकि पुराने आंकड़े वर्तमान की स्थिती पर असर नहीं डालते। ऐसे में आगे हम जानते हैं की भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में कौन बाजी मरेगा।

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में वनडे सीरीज हुए, जिसमें भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। रोहित, विराट जैसे खिलाड़ियों को आराम देने के बावजूद यह सीरीज भारत ने आसानी से जीत ली।
  • आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत 116 अंको के साथ पहले पायदान पर है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 112 अंको के साथ तीसरे पायदान पर।
  • आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का मेजबान देश भारत है। ऐसे में घरेलू परिस्थितियों का भारत को जरूर  फायदे मिलेगा।
  • चेपॉक का मैदान भारत के लिए एक चुनौती जरूर है। ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड चेन्नई के इस मैदान पर बहुत अच्छा रहा है। चेपॉक में भारत और ऑस्ट्रेलिया तीन बार भिड़े और तीनों बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया।
  • वर्ल्ड कप 2019 के बाद दोनो टीमें 12 बार टकराई। जिसमें में 6 बार भारत और 6 ही बार ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल हुई।  

कौन जीतेगा यह मुक़बाला ?

ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमों की बात करें तो दोनो के पास ऑलराउंडर  की कोई कमी नहीं है। दोनो ही टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी अच्छा बैलेंस है। तो यह कहना तो मुश्किल होगा की भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कौन बाजी मारेगा। लेकिन घरेलू मैदान का फायदा भारत को जरूर होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Leave a Comment