---Advertisement---

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुई अब ‘पठान’ की एंट्री, भारत दौरे से पहले नए अवतार में दिखा यह दिग्गज खिलाड़ी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट सीरीज में भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला 9 फरवरी से भारत में ही खेला जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी को भारत पहुंच जाएगी। वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले बताया जा रहा है कि पठान की ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 29, 2023 3:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट सीरीज में भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला 9 फरवरी से भारत में ही खेला जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी को भारत पहुंच जाएगी। वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले बताया जा रहा है कि पठान की भी जबरदस्त तरीके से एंट्री हुई है। इस एंट्री से भारत के जीत की राह मुश्किल होने वाली है। भारतीय टीम ने जहां वनडे मैच में कीवियों के छक्के छुड़ा दिए वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पठान की एंट्री से भारी पड़ती नजर आ रही है।

Also Read: BPL 2023: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज ने की सारी हदें पार, नो बॉल के लिए अंपायर से जा भिड़े, देखें VIDEO

डेविड वॉर्नर की पठान के रूप में एंट्री

डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं। ऐसे में उनकी  फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। वॉर्नर भले ही ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर हैं , मगर उनके चाहने वालों की संख्या भारत में कम नहीं है। ऐसे में वॉर्नर भी अपने फैंस का मनोरजन करने के लिए कोई भी मौका पीछे नहीं छोड़ते। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पठान फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है ,इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वॉर्नर ने बेहतरीन एडिटिंग की मदद से शाहरुख खान के चेहरे की जगह अपना चेहरा लगा दिया है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज ने लिखा “वाह क्या फिल्म है, क्या आप इसका नाम बता सकते हैं?” इस वीडियो को देखकर यह लग रहा है कि वॉर्नर भी शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन है। वहीं इस वीडियो पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम का भारत दौरा

भारत में 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाना है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी को भारत आजाएगी। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 17 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा। तीसरा मुकाबला 1 मार्च से धर्मशाला में होगा और सीरीज का चौथा और आखिरी मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में आयोजित होगा। वहीं इस बार भारत की टीम को ऑस्ट्रेलिया से मैच जीतने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा।

Also Read: MMS VIRAL VIDEO के बाद पहली बार मैदान पर दिखे BABAR AZAM, नेट में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026