---Advertisement---

IND vs AUS: नागपुर की पिच को लेकर Rohit Sharma ने दिया ऑस्ट्रेलिया को मुंहतोड़ जवाब कहा – ‘सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करें’

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के बीच अभी से पारा गरम हो गया। ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने नागपुर के मैदान को लेकर कुछ उल्टे पुल्टे ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 9, 2023 9:30 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के बीच अभी से पारा गरम हो गया। ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने नागपुर के मैदान को लेकर कुछ उल्टे पुल्टे बयान दी थी। जिसके बाद अब मैच से एक दिन पहले जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उन्होंने पिच को लेकर उठ रहे सवाल पर मुंहतोड़ जवाब देते हुए सबको शांत कर दिया है।

रोहित शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उनसे जब नागपुर की पिच को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ‘सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दें, पिच पर नहीं। मैच में जो भी 22 खिलाड़ी मैदान में उतरंगे वह सभी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’ वहीं, उनसे जब पहले टेस्ट मैच में टीम की खेल के प्रति अप्रोच कैसा रहेगा उस पर रोहित ने कहा कि, ‘एक योजना होना और एक तरीका निकालना महत्वपूर्ण है। हर किसी का तरीका अलग होता है। कुछ को स्वीप करना पसंद है तो कुछ को गेंदबाज के ऊपर से मारना। आपको स्ट्राइक रोटेट करने की जरूरत होती है और कभी-कभी आपको पलटवार करने की जरूरत होती है।’

Also Read: IND vs AUS: Mohammed Shami की गेंद का दीवाना हुआ Modi सरकार का ये कद्दावर मंत्री, ट्विटर पर लिखा What a delivery!

ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम को हराना इतना आसान नहीं होगा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, हमें बीजीटी में चार कठिन टेस्ट मैच खेलने हैं और हम सीरीज जीतना चाहेंगे। यह एक चुनौतीपूर्ण श्रृंखला होने जा रही है और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। यदि आप अच्छी तैयारी करते हैं, तो आपको परिणाम मिलते हैं।’

भारतीय टीम पहले दो टेस्ट मैच के लिए

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Also Read: IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने नागपुर के मैदान पर रचा इतिहास, दिग्गज गेंदबाज Anil Kumble को इस मामले में छोड़ा पीछे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026