---Advertisement---

IND vs AUS: पहले ही टेस्ट में 7 विकेट झटकने के बावजूद स्टार खिलाड़ी को ICC ने दिया बड़ा झटका, लगाई पेनाल्टी

IND vs AUS: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नागपुर टेस्ट मैच में पारी और 132 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को इंटरनेशनल ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 11, 2023 3:19 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नागपुर टेस्ट मैच में पारी और 132 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल की तरफ से एक बड़ा झटका लगा है। जडेजा ने नागपुर टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को जीत दिलाने में एक अहम भूमिका निभाई।

ICC ने लगाया पेनाल्टी

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर ली हो लेकिन रविंद्र जडेजा के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। वह यह है कि गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में जडेजा को ICC ने पेनाल्टी लगाई है। ICC ने इस बात कि जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘भारत के स्टार रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान ICC आचार संहिता के लिए जुर्माना लगाया!

Also Read: IND vs AUS: तीन दिन में ही कंगारू टीम के छूटे पसीने, भारत ने पारी और 132 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

यह था मामला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने ही नहीं दिया। लेकिन कल के मैच के दौरान जब जडेजा लगातार ओवर डाल रहे थे और ऑस्ट्रेलिया टीम के 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद जब जडेजा बॉलिंग करने आए तभी ओवर ब्रेक में सिराज दौड़ कर कुछ लाते हैं और जडेजा की उंगली पर लगा देते हैं ,इसके बाद जडेजा उसे अपनी उंगली पर लगाते हैं। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जडेजा ने गेंद और बल्ले से मचाया कोहराम

टीम इंडिया में सितम्बर 2022 से बाहर चल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में वापसी की और अपने वापसी मैच में ही उन्होंने तहलका मचा दिया। पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 5 विकेट झटके उसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी करते 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तब उन्होंने 2 विकेट लेकर टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 से बढ़त दिलाने में एक अहम भूमिका निभाई। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया।

Also Read: BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026