---Advertisement---

IND vs AUS: गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले Suryakumar Yadav का टेस्ट टीम से कट सकता है पत्ता, इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज की होगी वापसी!

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर 17 फरवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीत टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं, मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मध्यक्रम में किसी मौका ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 16, 2023 2:02 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर 17 फरवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीत टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं, मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मध्यक्रम में किसी मौका मिलेगा इसको लेकर काफी चर्चा चल रही है। पहले मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं, टेस्ट मैचों में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन वह अब टीम इंडिया से दूसरे टेस्ट मैच से पहले जुड़ चुके हैं।

श्रेयस अय्यर को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5 नंबर पर जबसे श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है और कई बार भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ पारी भी खेली है। लेकिन चोटिल होने की वजह से वह टीम से बाहर चल रहे थे और उनकी जगह पहले मैच में सूर्यकुमार यादव को मौका मिला था। लेकिन कल मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कह दिया है कि अगर अय्यर फिट रहते हैं तो उनको दिल्ली टेस्ट में जरूर मौका मिलेगा। इसका मतलब साफ है कि सूर्यकुमार यादव का दिल्ली टेस्ट से पत्ता कट सकता है।

Also Read: ENG vs NZ: Harry Brook ने सीधे बल्ले से जड़ा खूबसूरत छक्का, बल्लेबाजी देख भूल जाएंगे सचिन-कोहली का शॉट, देखें Video

केएल राहुल पर भी गिर सकती है गाज

टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल को लगातार मौका दिया जा रहा है। फिर भी वह रन बनाने में बार-बार असफल हो रहे हैं। इसका मतलब यह है कि दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में युवा बल्लेबाज शुबमन गिल को टीम में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि, गिल ने भारत के लिए हर फॉर्मेट में रन बनाए हैं और इस समय शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। अब देखना होगा की क्या टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कुछ बड़े फैसले लेते हैं या टीम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। खैर यह तो 17 फरवरी को पता चल ही जाएगा की किसे टीम में मौका मिला है और किसका टीम से पत्ता कटा है।

Also Read: PSL 2023: लाइव मैच में आग बबूला हुए Mohammad Amir, कप्तान Babar Azam की तरफ गुस्से में फेंकी गेंद, देखें चौंकाने वाला Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026