---Advertisement---

IND vs AUS: कंगारू टीम को चारों खाने चित करने के बाद खास अंदाज में Team India ने मनाया जश्न, देखें दिल जीतने वाला Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को चारों खाने चित करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जीत हासिल करते ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 11, 2023 4:14 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को चारों खाने चित करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जीत हासिल करते ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी स्टाफ ने शानदार तरीके से जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। टीम इंडिया ने इस टेस्ट मैच को तीसरे दिन के दूसरे सेशन में जीत लिया।

BCCI ने जीत का शेयर किया वीडियो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के जीत के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जैसे ही कंगारू टीम के आखिरी बल्लेबाज को एलबीडबल्यू आउट किया टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जश्न मानना शुरू कर दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने रिव्यु लिया जिसके बाद थर्ड अंपायर ने भी बल्लेबाज को आउट करारा दिया और टीम इंडिया ने मैच में पारी और 132 रनों से शानदार जीत हासिल की। BCCI ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘ विक्ट्री इन नागपुर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 की क्या शुरुआत है।’

Also Read: IND vs AUS: पहले ही टेस्ट में 7 विकेट झटकने के बावजूद स्टार खिलाड़ी को ICC ने दिया बड़ा झटका, लगाई पेनाल्टी

यहां देखें वीडियो:

मेहमान टीम का खराब प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और कंगारू टीम की पहली पारी मात्र 177 रनों पर ही सिमट गई थी। भारतीय टीम की तरफ से पहली पारी में जडेजा ने 5 विकेट झटके थे। वहीं , उनके अलावा अश्विन ने 3 और सिराज और शमी ने 1-1 विकेट चटकाए थे। पहली पारी में 223 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम 91 रनों पर ही ढेर हो गई। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ने 5 विकेट झटके। वहीं, जडेजा और शमी ने 2 ने विकेट और अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाए।

Also Read: BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026