---Advertisement---

IND vs AUS: बीमार होने के बाद भी Virat Kohli ने बनाया शतक, Rohit Sharma ने किया ये खुलासा

विराट कोहली ने नवंबर 2019 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में शतक लगाया। इस पारी के दौरान खबरें आई कि तबीयत खराब होने के बाद भी कोहली ने बैटिंग करना जारी रखा।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 14, 2023 11:31 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को टीम इंडिया ने जीत लिया है। पहले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी और तीसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था। हालांकि तीसरे मैच के पिच को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। चौथा मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था और इस मुकाबले की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी ज़्यादा लाभप्रद सिद्ध हुई। इस मैच में कुल चार शतक लगे। लेकिन जिस शतक को लेकर पूरे दुनिया में चर्चा हुई वो था विराट कोहली का शतक।

अनुष्का शर्मा के अनुसार कोहली की तबीयत खराब थी

विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अनुसार विराट कोहली ने तबीयत खराब होने के बावजूद भी बल्लेबाज़ी की। अनुष्का शर्मा ने ये बातें सोशल मीडिया पोस्ट पर बताई। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का इस मामले में कुछ और ही कहना है।

Also Read: VIRAL IPL VIDEO: जब ‘CAPTAIN COOL’ को आया था गुस्सा, अंपायर से मैदान पर सरेआम की थी बहस, आप भी देखिए

रोहित शर्मा ने ये कहा

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विराट कोहली की तबीयत खराब नहीं थी। उनको सिर्फ ज़रा सा जुकाम हो गया था। विराट ने अपनी पारी में कुल 364 गेंदों का सामना किया था और कुल 186 रन बना डाले। इस पारी में कोहली ने कुल 15 चौके लगाए। रोहित

अक्षर पटेल ने भी विराट के बीमार होने पर दिया बयान

कप्तान रोहित शर्मा के अलावा अक्षर पटेल से भी पूछा गया था कि क्या बैटिंग करते समय विराट कोहली की तबीयत खराब थी? अक्षर पटेल से इसलिए ये सवाल किया गया क्योंकि सबसे ज़्यादा समय तक विराट के साथ अक्षर पटेल ही बैटिंग में साझेदार थे। अक्षर पटेल ने जवाब दिया कि कोहली के रन दौड़ने के अंदाज़ से उन्हें नहीं लग रहा था कि उनकी तबीयत खराब थी।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026