---Advertisement---

IND vs AUS: जब Nathan Lyon ने Rohit Sharma के हेलमेट पर मारी थी गेंद, आग बबूला Hitman ने जड़ा था तूफानी छक्का, देखें Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जब भी कोई मैच खेला जाता है तो खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक एक अलग ही रोमांच देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में देखने को मिलेगा जब 9 फरवरी को दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 4:23 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जब भी कोई मैच खेला जाता है तो खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक एक अलग ही रोमांच देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में देखने को मिलेगा जब 9 फरवरी को दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जाएगा। वहीं, इस सीरीज में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहेंगे जिनके बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज नाथन लियोन (Nathan Lyon) के बीच का जबरदस्त मुकाबले देखने को मिला है।

लथान लियोन की गेंद लगी थी रोहित शर्मा को

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब साल 2013-14 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेली गई थी तो इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे। इस दौरान एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज नाथन लियोन ने भारतीय टीम के हिटमैन गेंद डाली जिसे रोहित शर्मा बैठ कर स्वीप शॉट खेलने गए। पिच से गेंद ने उछाल ली और सीधे जाकर रोहित शर्मा के हेलमेट पर लगी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा के ऊपर दवाब बनाना चाहा। लेकिन चोट के बाद रोहित शर्मा ने अलग ही रूप दिखाया और उन्होंने लथान की अगली गेंद पर आगे निकलकर एक बेहतरीन छक्का जड़ा जिसे देख सभी कंगारू टीम के खिलाड़ी हैरान रह गए।

Also Read: आज के दिन ही Anil Kumble की फिरकी पर नाच गई थी पूरी पाक टीम, देखें Video

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/mufaddal_vodra/status/1622577275941314560

नागपुर में खेला जाएगा पहला मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी एक बार फिर होना है और इसकी शुरुआत 9 फरवरी से होगा और पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन अब टीम इंडिया की कप्तानी अब रोहित शर्मा के हाथों में है और यह सीरीज भारत के लिए जीतना बहुत जरूरी है। क्योंकि, टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है तो यह चार टेस्ट मैचों की सीरीज को हर हाल में जीतना होगा।

इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
  • दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
  • चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

Also Read: IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026