---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने श्रीकर भरत को चटाई धूल, क्लीन बोल्ड कर दिखाया पवेलियन का रास्ता

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले का तीसरा दिन आज यानी 9 जून को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत नेतीसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 151 रनों से खेल की शुरुआत की थी। वहीं मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही श्रीकर भरत अपना ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 9, 2023 3:37 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज श्रीकर भरत को चटाई धूल, क्लीन बोल्ड कर दिखाया पवेलियन का रास्ता
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले का तीसरा दिन आज यानी 9 जून को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत नेतीसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 151 रनों से खेल की शुरुआत की थी। वहीं मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही श्रीकर भरत अपना विकेट सस्ते में गेंदबाज को देकर पवेलियन लौटे। उनका यह विकेट खेल का सबसे सर्वश्रेष्ठ क्लीन बोल्ड रहा। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो देखकर लगा सकते है।

भरत हुए क्लीन बोल्ड

दरअसल, पारी का 39वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज स्कॉट बोलेंड के हाथ में थी। वहीं स्ट्राइक पर विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके बल्ले पर खेल के दूसरे दिन गेंद आ नहीं रही थी। इसी का फायदा उठाते हुए बोलेंड ने उन्हें शानदार गेंद फेंकी। ओवर की दूसरी ही गेंद पर भरत चारों खाने चित हो गए। भरत को तेज गेंदबाज की गेंद बिल्कुल भी समझ नहीं आई और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। आउट होने के बाद भरत काफी ज्यादा निराश नजर आए। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

टीम इंडिया की राह हुई मुश्किल

टीम इंडिया मुकाबले में अभी 300 से ज्यादा रन से पीछे है। वहीं क्रीज पर रहाणे अकेले ही कंगारूओं से लौहा ले रहे है। हालांकि, इस दौरान उनका साथ देने के लिए मैंदान पर कोई भी खिलाड़ी नहीं टिक पा रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 42 ओवरो में 167 रन बना लिए है और कंगारूओं से बराबरी करने के लिए अभी 302 रनों की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026