---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: ‘इसे IPL खिलाओ’ कंगारूओं के सामने धाराशायी हुए शुभमन गिल, तो भड़क उठे भारतीय फैंस

Ind vs Aus WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारत के लिए बेहद नाजुक मोड़ पर आ गया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फैल रहा है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा इस मुकाबले में टीम के लिए अच्छी ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 9, 2023 11:38 पूर्वाह्न

कंगारूओं के सामने धाराशायी हुए शुभमन गिल
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारत के लिए बेहद नाजुक मोड़ पर आ गया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फैल रहा है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा इस मुकाबले में टीम के लिए अच्छी शुरूआत ही नहीं दे सके। भारत के 3 खिलाड़ी महज 71 रनों पर ही ढे़र हो गए थे। हालांकि, मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शुभमन गिल को पता ही नहीं चला कि गेंद उनके विकेट में कब जा लगी। जिसे देख वह भौचक्के हो उठे। जिसका अंदाजा आप खुद इस वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

बोलेंड की गेंद पर चकमा खा गए गिल

दरअसल, पारी का 7वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलेंड के हाथ में थी। इसी बीच ओवर की चौथी गेंद को शुभमन गिल ने छोड़ने की कोशिश की। वहीं इस गेंद से वो चकमा खा गए और गेंद सीधा विकेट में जा लगी। वह चारों खाने चित हो गए। वह अपना विकेट सस्ते में देकर पवेलियन में लौटे। उन्हें समझ ही नहीं आया की गेंद कब-कब में स्टंप में घुस गई। गिल इस गेंद को देख कर भौचक्के हो गए। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

गिल हुए फ्लॉप

आईपीएल 2023 में शुभमन गिल कमाल की फॉर्म में रहे थे। उनका बल्ला आईपीएल के हर मैच में जमकर बोला था। वह आईपीएल के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए मैंदान पर उतरे थे। जहां उनका बल्ला बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। उन्होंने महज 13 रनों की मामूली सी पारी खेली। उनकी पारी में संयम और अनुभव की कमी नजर आई। वहीं भारत ने खेल के दूसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए है। वहीं फैंस भी उनके प्रदर्शन से काफी ज्यादा भड़के हुए नजर आ रहे है और तरह तरह की प्रतिक्रिया देकर गिल पर अपनी भड़ास निकाल रहे है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026