---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : भारत-बांग्लादेश घमासान से पहले जानिए दोनों टीमों के रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और वेदर कंडीशन

ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 17 वां मुक़ाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। मुक़ाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा दुपहर 2 बजे खेला जाएगा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया लगातार अपनी चौथी जीत वर्ल्ड कप 2023 में दर्ज़ करना चाहेगी। भारत और बांग्लादेश ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 19, 2023 5:32 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 17 वां मुक़ाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। मुक़ाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा दुपहर 2 बजे खेला जाएगा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया लगातार अपनी चौथी जीत वर्ल्ड कप 2023 में दर्ज़ करना चाहेगी।

भारत और बांग्लादेश दोनों का ही ये चौथा मुक़ाबला होगा। भारत ने अभी तक अपने सभी मुक़ाबलों में जीत दर्ज़ की। पहले मुक़ाबले में भारत ने ऑस्ट्रलिया को 8 विकेट से हराया। फिर अफगानिस्तान और पाकिस्तान को भी करारी शिकस्त दी। वहीं बांग्लादेश ने तीन मुक़ाबलों में से बस एक में जीत हासिल की। टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया , उसके बाद से उसे जीत की तलाश है।

भारत और पाकिस्तान ने ओडीआई क्रिकेट में 40 बार एक दूसरे के आमने सामने रहे। जिसमें भारत ने 31 बार जीत हासिल की वहीं बांग्लादेश 8 बार जीता, एक मुक़ाबला बनतीजा रहा। वहीं अगर ओडीआई वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और बांग्लादेश का चार बार आमना-सामना हुआ। जिसमें भारत ने वहीं रिकॉर्ड से तीन बार जीत हासिल की। बांग्लादेश सिर्फ एक मैच ही जीत सका।

वैदर कंडीशन

एक रिपोर्ट के मुताबित पुणे में गुरूवार को तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। लेकिन बादल हो सकते हैं मौसम में थोड़ी उमस रहेगी। थोड़ी बूंदाबांदी हो सकती है।

पिच रिपोर्ट

पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम बैटिंग के लिए अच्छा माना जाता है। इस पिच पर ज्यादा रन पड़ते हैं। यहां पर अभी तक 7 वनडे इंटरनेशनल खेले गए जिसमें चार बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की। इसलिए टॉस जितने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद कर सकती है।

ICC World Cup 2023 : दोनों टीमें के स्क्वाड

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह रियाद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment