---Advertisement---

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के लिए भारत को इन 5 गलतियों से बचना होगा, क्या कप्तान सूर्यकुमार अपनाएंगे ये रणनीति?

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: 5 मार्च को भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार को इन 5 गलतियों से बचना होगा। वरना करोड़ों भारतीयों का सपना टूट सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 3, 2026 11:28 पूर्वाह्न

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: वीरवार का दिन और 5 मार्च की तारीख, हर भारतीय क्रिकेट फैन को याद होनी चाहिए। इस दिन मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबला होना है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर भले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई। मगर सुपर-8 राउंड के दौरान इंडिया की कई कमजोरियां सामने आ गई। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ इन 5 गलतियों से बचना होगा। वरना टीम इंडिया का तीसरी बार टी20 विश्वकप जीतने का सपना टूट जाएगा।

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: पावरप्ले में धीमी शुरुआत

मुंबई की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है, ऐसे में अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे पावरप्ले में धीमी शुरुआत की गलती से बचना होगा। इग्लैंड के पास काफी धारधार गेंदबाज मौजूद हैं। मगर इंडिया को अच्छी शुरुआत करनी होगी।

इग्लैंड के खिलाफ खराब फील्डिंग

भारतीय टीम ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कई कैच छोड़ें थे। अभिषेक शर्मा ने मैच में 2 आसान ड्रॉप किए थे। इसके अलावा, कई फील्डिंग में छोटी-छोटी गलतियां हुईं। ऐसे में भारत को इग्लैंड के खिलाफ खराब फील्डिंग की गलती से बचना होगा।

डेथ ओवरों में ज्यादा रन देना

वेस्टइंडीज ने सुपर-8 राउंड में भारत के खिलाफ आखिरी ओवरों में जमकर रन बनाए थे। इस वजह से वेस्टइंडीज की टीम 190 से अधिक रनों तक पहुंचने में कामयाब रही। ऐसे में इंडिया के तेज गेंदबाजों को डेथ ओवरों में ज्यादा रन देने से बचना होगा। वरना इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

स्पिनरों का गलत इस्तेमाल

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के 17वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती से बॉलिंग करवाई थी। ऐसे में उन्होंने 10 से अधिक रन देकर वेस्ट इंडीज का काम आसान कर दिया था। साथ ही अक्षर पटेल से भी सही टाइम पर बॉलिंग करवानी होगी।

शीर्ष बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भरता

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसमें संजू सैमसन, कप्तान सूर्यकुमार और अब अभिषेक शर्मा भी फॉर्म में लौट चुके हैं। मगर भारत को सिर्फ टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर ही निर्भर नहीं रहना है। मिडिल ऑर्डर के बैटर जैसे- तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को भी जिम्मेदारी लेनी होगी।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में बारिश डालेगी बाधा?

बता दें कि अगर भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबला वीरवार को बारिश की वजह से नहीं हो पाता है, तो 6 मार्च रिजर्व डे रखा गया है। अगर इस दिन भी मैच नहीं होता है, तो फिर बेहतर रनरेट की वजह से इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, मैच में बारिश होने की संभावना नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 22, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 22, 2026