---Advertisement---

IND vs IRE 2023: रिंकू सिंह के मुरीद हुए न्यूजीलैंड के ये धाकड़ बल्लेबाज, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

IND vs IRE 2023: भारत बनाम आयरलैंड सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को देखने का मौका मिल रहा है। इस बीच स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी भारत के लिए इस सीरीज में डेब्यू किया। पहले मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका न मिलने के बाद दूसरे मुकाबले में मौका मिला जिसे रिंकू ने दोनों हाथों ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 22, 2023 4:30 अपराह्न | Updated: अगस्त 22, 2023 5:03 अपराह्न

Brendon McCullum impressed with Rinku Singh
Follow Us
---Advertisement---

IND vs IRE 2023: भारत बनाम आयरलैंड सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को देखने का मौका मिल रहा है। इस बीच स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी भारत के लिए इस सीरीज में डेब्यू किया। पहले मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका न मिलने के बाद दूसरे मुकाबले में मौका मिला जिसे रिंकू ने दोनों हाथों से पकड़ा। दूसरे टी20 में उनका शानदार प्रदर्शन देखकर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज और इंग्लैंड के मौजूदा कोच ने रिंकू की जमकर तारीफ की है।

ब्रेंडन मैकुलम ने रिंकू सिंह की जमकर करी तारीफ

भारतीय टीम में इस समय कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। इस कड़ी में एक नाम रिंकू सिंह का भी है। रिंकू सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं पर जैसे ही दूसरे मुकाबले उन्हें मौका रिंकू ने दोनों हाथों से उसे पकड़ा और उसका लाभ उठाया। रिंकू के लाजवाब प्रदर्शन को देख न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने रिंकू की जमकर तारीफ की है।
मैकुलम ने कहा रिंकू को इस तरह खेलते हुए देख बहुत खुशी हुई। मैंने उनके संघर्ष और कड़ी मेहनत को काफी नजदीक से देखा है। उनके लिए यह सब कुछ कर पाना बहुत ही मुश्किल था। यह सब करने के लिए रिंकू ने कड़ी मेहनत की है। इसके अलावा रिंकू एक टीम मैन और एक अच्छे इंसान हैं।

एशियन गेम्स में भी नजर आएंगे रिंकू

भारत के युवा स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि रिंकू ने बीते आईपीएल सीजन में गुजरात के सामने एक मैच 5 गेंदों पर 5 छक्के मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026