---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: नेपाल के इस क्रिकेटर को मिला विराट का तोहफा, दे दिया ये बड़ा गिफ्ट

IND vs NEP Asia Cup 2023: नेपाल के क्रिकेटर सोमपाल कमी की हाल में ही एक पिक्चर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह विराट कोहली के साथ दिखाई पद रहे हैं। सोमपाल ने भारत और नेपाल के बीच हुए मैच में शानदार पारी खेली थी।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 5, 2023 6:09 अपराह्न

sompal kami...1
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: नेपाल के क्रिकेटर सोमपाल कमी ने कल खेले गए मैच में नेपाली टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली। अब ऐसे में सोमपाल की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही । आपको बता दें कि वायरल तस्वीर में विराट सोमपाल के जूते पर अपना ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं।

नेपाली क्रिकेटर को विराट ने दिया ऑटोग्राफ

आपको बता दें कि भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली के चाहनेवालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। ऐसे में विराट के फैन में एक नया नाम फिर से add हो गया है। एशिया कप में अपने बेहतरीन पारी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले बल्लेबाज सोमपाल कमी ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह विराट संग नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सोमपाल द्वारा शेयर की गयी तस्वीर में विराट उनके जूते पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं।

भारत के खिलाफ खेली थी शानदार पारी

आपको बता दें कि सोमपाल कमी ने 3 सितम्बर को भारत के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को सधी शुरुआत दी थी।सोमपाल कमी ने इस दौरान अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 48 रनों का योगदान दिया था। आपको बता दें कि सोमपाल ने इस दौरान नेपाली टीम की तरफ से खेलते हुए 56 गेंदों में 1 चौका और २ छक्के की मदद से कुल 48 रन बनाये थे। हालांकि कमी महज 2 रनों के मामूली स्कोर से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए थे और मोहम्मद शमी की गेंद पर ईशान किशन को अपना कैच दे बैठें।

भारत ने 10 विकेटों से की जीत दर्ज

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने नेपाल के खिलाफ एशिया कप में खेले गए ग्रुप मैच में नेपाली टीम को 10 विकेटों से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि शुरूआती ओवरों में नेपाल के बल्लेबाजों ने भारत को जरूर परेशान किया लेकिन भारतीय अनुभवी गेंदबाजों ने नेपाल को महज 230 रनों के स्कोर पर रोक दिया। बारिश के कारण बाद में खेल को 23 ओवर का कर दिया गया और भारतीय टीम ने नेपाल द्वारा दिए गए टारगेट को 20.1 ओवर में ही पूरा कर 10 विकेटों से शानदार जीत दर्ज की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026