---Advertisement---

IND vs NZ: मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर प्रैक्टिस देख हैरान हुई विपक्षी टीम, BCCI ने शेयर किया फोटो

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज टी20I सीरीज का पहला मैच रांची के मैदान पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और सीरीज के लिए भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 27, 2023 2:38 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज टी20I सीरीज का पहला मैच रांची के मैदान पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और सीरीज के लिए भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया है। जिसका फोटो भारतीय कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे देख लग रहा है एकदिवसीय सीरीज के बाद टीम इंडिया टी20I सीरीज में भी मेहमान टीम को कोई मौका देने वाली नहीं है।

BCCI ने किया अभ्यास सत्र का फोटो शेयर

BCCI ने मैच के कुछ घंटे पहले अपने आधिकारिक ट्विटर पर फोटो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि, ‘रांची रेडी।’ टीम इंडिया का रांची के मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रहा है और टीम ने तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में ही जीत हासिल की है। वहीं अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अबतक 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 12 में जीत हासिल की है और 9 बार कीवी टीम ने बाजी मारी है और 1 मैच टाई रहा था।

Also Read: VIRAT KOHLI की बल्लेबाजी पर पूर्व कप्तान SOURAV GANGULY ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सुधार करना होगा’

यहां देखें फोटो:

टी20I सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला टी20I मैच 27 जनवरी, शुक्रवार (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची)
  • दूसरा टी20I मैच 29 जनवरी, रविवार (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
  • तीसरा टी20I मैच 01 फ़रवरी, बुधवार (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

पहले मैच के लिए दोनों टीमें की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया: शुभमन गिल, इशान किशन (wk), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (wk), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (c), लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, बेन लिस्टर / जैकब डफी।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohammad Amir

फ़रवरी 23, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 23, 2026

Virat Kohli

फ़रवरी 22, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 22, 2026

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding

फ़रवरी 22, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 21, 2026