---Advertisement---

IND vs NZ: ‘सटीक बोल्ड’ पहली चार गेंद स्टंप के बाहर और पांचवी बॉल टप्पा पड़कर घुसी और उखाड़ के रख दिया स्टंप, देखें Video

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और कप्तान रोहित शर्मा द्वारा यह निर्णय अभी तक काफी सही साबित हुआ है। क्योंकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अबतक न्यूजीलैंड टीम के आधी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 21, 2023 3:28 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और कप्तान रोहित शर्मा द्वारा यह निर्णय अभी तक काफी सही साबित हुआ है। क्योंकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अबतक न्यूजीलैंड टीम के आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। लेकिन इस मैच का पहला विकेट जिस तरह मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने झटका है उसे देख आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे शमी के विकेट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जाल में फंसा कर किया आउट

टीम इंडिया अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज अपनी पूरी लय में दिखे हैं और मैच के पहले ही ओवर में खतरनाक बल्लेबाज फिन एलन को बोल्ड मार दिया। टीम इंडिया के लिए पहला ओवर फेखने आए शमी ने पहली चार गेंद बल्लेबाज से दूर रखी और इसी ओवर की पांचवी गेंद शमी ने स्टंप लाइन में डाली और फिन एलन कुछ नहीं समझ पाए और गेंद पैड पर लगकर स्टंप में घुसी और स्टंप उखाड़ दिया। जिसके बाद बल्लेबाज को पवेलियन जाना पड़ा और टीम इंडिया को पहले ही ओवर में सफलता मिल गई।

Also Read: IND VS NZ: ‘शर्मा जी का बेटा बना गजनी’ टॉस के समय कप्तान ROHIT SHARMA का देखने को मिला नया अंदाज, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

कीवी टीम की आधी टीम पहुंची पवेलियन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज मात्र 15 रन पर ही आउट हो गए। टीम इंडिया की तरफ से अबतक मोहम्मद शमी ने 2 विकेट तो वहीं मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट झटके हैं। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम की तरफ से क्रीज पर अभी माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं कीवी टीम को अगर बड़े स्कोर बनाने हैं तो इन दोनों बल्लेबाजों को बेहतरीन बल्लेबाजी करनी पड़ेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026