---Advertisement---

IND vs NZ: चोट की वजह से खतरनाक फॉर्म में चल रहे Shreyas Iyer हुए सीरीज से बाहर, इस तूफानी बल्लेबाज को किया गया टीम में शामिल

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है। खतरनाक फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 17, 2023 3:10 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है। खतरनाक फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर पर दी। आप को बता दें कि श्रेयस अय्यर साल 2022 में भारत के लिए एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। अब उनकी जगह आईपीएल और घरेलु मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को मौका दिया गया है।

BCCI ने दी जानकारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से ODI सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। लेकिन आज एक बड़ी खबर सामने आई है की शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। BCCI ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। वह आगे के आकलन और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जाएंगे।अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने श्रेयस अय्यर के स्थान पर रजत पाटीदार को नामित किया है।

Also Read: BBL 2022-23: ‘किस्मत हो तो ऐसी’ बॉल लगी स्टंप पर फिर भी बोल्ड नहीं हुए STEVE SMITH, देखें हैरान करने वाला VIDEO

यहां देखें अपडेटेड स्क्वाड

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक।

Also Read: BABAR AZAM के अश्लील MMS वायरल होने को लेकर ट्विटर पर मचा बवाल, भड़के यूजर्स बोले – ‘और इसको कोहली बनना है’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

ODI सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे मैच 18 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा वनडे मैच 21 जनवरी, रायपुर
तीसरा वनडे मैच 24 जनवरी, इंदौर

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026