---Advertisement---

IND vs NZ: Suryakumar Yadav के पास इतिहास रचने का शानदार मौका, तोड़ सकते हैं MS Dhoni का रिकॉर्ड

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज तीन टी20I मैचों की सीरीज क पहला मैच रांची के मैदान पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। लेकिन टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास पहले ही टी20I मैच में इतिहास रचने का शानदार मौका है। टीम इंडिया ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 27, 2023 1:01 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज तीन टी20I मैचों की सीरीज क पहला मैच रांची के मैदान पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। लेकिन टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास पहले ही टी20I मैच में इतिहास रचने का शानदार मौका है। टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) का रिकॉर्ड अब खतरे में है और सूर्या इस रिकॉर्ड को न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 40 रन बनाकर तोड़ सकते हैं। अभी हाल ही में सूर्या को लगातार अच्छा प्रदर्शन के लिए ICC टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड भी मिला है। सूर्या जिस तरह के फॉर्म में हैं ऐसा लगता है की वह आज के मैच में ही धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया को पहले टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए 98 टी20I मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1617 रन बनाए हैं। लेकिन टीम इंडिया के लिए 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव तीन साल में ही धोनी को टी20I में रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। सूर्या ने अबतक टीम इंडिया के लिए 45 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.41 की औसत से 1578 रन बनाए हैं। यानि सूर्या अब धोनी से मात्र 39 रन पीछे हैं और वह पहले मैच में ही अगर 40 रन बना लेते हैं तो वह धोनी से आगे निकल जाएंगे।

Also Read: KL RAHUL ने शादी के 3 दिन बाद ही जिम में जमकर बहाया पसीना, मेहनत देख उड़ जाएंगे आपके होश, देखें VIDEO

विराट कोहली हैं पहले नंबर पर

टीम इंडिया के लिए टी20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के रनमशीन विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 115 मैच में 4008 रन बनाए हैं वह भी 52.74 की औसत से जिसमें 37 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। वहीं दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 148 मैचों में 30.82 की औसत से 3853 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 29 अर्धशतक और 4 शतक भी लगाए हैं।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026