---Advertisement---

IND vs NZ: लखनऊ में चला टीम इंडिया का जादू , कीवियों को 6 विकेट से हराकर सीरीज में की 1-1से बराबरी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 मैच का दूसरा शानदार मुकाबला खेला गया । इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । आपको बता दें कि कीवियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 99 रन बनाए। शुरुआत ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 29, 2023 10:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 मैच का दूसरा शानदार मुकाबला खेला गया । इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । आपको बता दें कि कीवियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 99 रन बनाए। शुरुआत में ही न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ाती हुई दिखी और भारतीय गेंदबाज के सामने टीम ने अपने घुटने टेक दिए। वहीं भारत के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इस मैच को जीत लिया ।

न्यूजीलैंड का दिखा खराब प्रदर्शन

लखनऊ के भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम के द्वारा बहुत ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला । आपको बता दें कि मैच के शुरुआत में ही न्यूजीलैंड की टीम ने अपना पहला विकेट 21 के स्कोर पर खो दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम का विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा ।

Also Read: BBL 2022-23: ‘इसे कहते हैं सटीक शॉट’ JOSH BROWN ने खड़े-खड़े जड़ दिया तूफानी छक्का, झूम उठा पूरा मैदान, देखें VIDEO

भारतीय टीम ने दर्ज की शानदार जीत

रांची के मैदान में भले ही भारतीय टीम हार गई हो लेकिन लखनऊ में टीम ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरे टी20 मैच में भारत के गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की और कीवियों की टीम को चलाता कर दिया । भारतीय टीम ने लिए भले ही आज का लक्ष्य छोटा था लेकिन टीम बीच में डगमगाती दिखी । आपको बता दें कि 10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए थे। वहीं14 ओवर तक टीम इंडिया का चार विकेट गिर गए थे। भारत के लिए गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए । वहीं भारत की टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की।

Also Read: MMS VIRAL VIDEO के बाद पहली बार मैदान पर दिखे BABAR AZAM, नेट में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026