---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया को मिली हार लेकिन Washington ने पकड़ा सुंदर कैच, फील्डिंग ने जीता सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल, देखें Video

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए टी20I सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। जिसका वीडियो ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 28, 2023 10:44 पूर्वाह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए टी20I सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और हर क्रिकेट प्रेमियों को यह कैच खूब पसंद आ रहा है।

वाशिंगटन ने लपका सुंदर कैच

टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार कैच लपका जिसका वीडियो BCCI ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया और कैप्शन में ‘लिखा कि, ‘क्या कैच है अपनी दाईं ओर डाइव लगाता है और अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका।’ वाशिंगटन सुंदर ने मैच के पॉवरप्ले का पांचवा ओवर डालने आए और बल्लेबाजी कर रहे मार्क चैपमैन ने सुंदर की गेंद पर एक लेने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से लगकर हवा में चली गई और वाशिंगटन ने एक बेहतरीन छलांग लगाकर एक अद्भुत कैच लपक लिया।

Also Read: U19 WOMEN’S WORLD CUP 2023: भारतीय महिलाओं ने न्यूजीलैंड टीम को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176/6 रन बना दिए। मेहमान टीम की तरफ से डेरिल मिशेल ने ताबड़तोड़ पारी खेली और मात्र 30 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया अपने 20 ओवर में 155/9 रन ही बना पाई और मैच 21 रनों से हार गई। कल खेले गए मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले डेरिल मिशेल को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026