---Advertisement---

IND vs NZ: Yuzvendra Chahal ने Finn Allen को बोल्ड मारकर रचा नया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच सीरीज का दूसरा मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और पॉवरप्ले ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 29, 2023 8:18 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच सीरीज का दूसरा मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और पॉवरप्ले में ही टीम के दो विकेट गिर गए। वहीं, टीम इंडिया के बेहतरीन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने मैच का पहला विकेट झटका और एक नया कीर्तिमान रच दिया।

सबसे ज्यादे विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

टीम इंडिया के लेग स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अब टीम इंडिया की तरफ से टी20I मैच में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आज के मैच में अपने पहले ही ओवर में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन को बोल्ड मारकर यह कारनामा किया। चहल ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवेनश्वर कुमार पीछे छोड़ा। भुवेनश्वर कुमार ने अबतक टीम इंडिया के लिए 90 विकेट लिए थे। लेकिन अब चहल 91 विकेटों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

न्यूजीलैंड की टीम कर रही है पहले बल्लेबाजी

सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी मेहमान टीम ने अबतक 12 ओवर में मात्र 58 रन ही बना पाई है और टीम के चार विकेट गिर गए हैं। टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुन्दर, दीपक हूडा और हार्दिक पांड्या इन सभी गेंदबाजों ने अबतक 1-1 विकेट चटकाया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: शुभमन गिल, इशान किशन (wk), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (wk), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (c), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: MMS VIRAL VIDEO के बाद पहली बार मैदान पर दिखे BABAR AZAM, नेट में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026