---Advertisement---

IND vs PAK: USA-जिम्बाब्वे-आयरलैंड और अफगानिस्तान से हारने के बाद, क्या भारत से जीत पाएगी Babar Azam की टीम? फैंस ने उठाए सवाल

IND vs PAK: USA से हार के बाद पाकिस्तानी टीम, खास कर कप्तान Babar Azam को काफी सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 7, 2024 2:01 अपराह्न

IND vs PAK
Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK: USA से हार के बाद पाकिस्तानी टीम की खूब किरकिरी हो रही है। ICC T20 World Cup 2024 के 11वें मुकाबले में गुरुवार को USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में 5 रनों से हरा दिया। मैच में USA की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, इसमें US कप्तान मोनांक पटेल ने अर्धशतकिय पारी खेली।

वहीं, पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद कप्तान Babar Azam को उनके स्लो बैटिंग के चलते ट्रोल होना पड़ रहा है। इसके अलावा एक्सर्ट्स और फैंस पाकिस्तानी टीम के भारत के खिलाफ 9 जून को मैच जीतने पर सवाल उठा रहे हैं।

क्या भारतीय टीम से जीत पाएगी Babar Azam की आर्मी?

USA से हार के बाद पाकिस्तानी टीम, खास कर कप्तान बाबर आज़म को काफी सवालों का सामना करना पड़ रहा है। फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो टीम वर्ल्डकप में USA, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान से हार गई हो, क्या वह T20 World Cup 2024 की सबसे बड़ी दावेदार भारतीय टीम को हरा पाएगी?

आपको बता दें, बाबर आज़म ऐसे पहले पाकिस्तानी कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में जिम्बाब्वे, आयरलैंड, अफगानिस्तान और अब USA ने पाकिस्तान को मात दी है। इसके बाद लोगों द्वारा ये सवाल उठना लाजिम था कि क्या 9 जून को होने वाले मैच में Babar Azam की आर्मी रोहित शर्मा (IND vs PAK) के जीत के काफिले को रोक पाएगी?

भारतीय टीम ने जीत के साथ की है T20 World Cup 2024 की शुरुआत

T20 World Cup 2009 की चैंपियन पाकिस्तान ने जहाँ 2024 के वर्ल्डकप की शुरुआत हार के साथ की है, वहीं भारत ने अपने काफिले की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ जीत से की है। इसी के साथ ग्रुप-A के प्वाइंट्स टेबल में USA दो मैच जीतकर टॉप पर जा चुकी है औऱ भारत और पाकिस्तान दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद है।

टूर्नामेंट मेें भारत औऱ पाकिस्तान एक हीं ग्रुप का हिस्सा हैं। इसके अलावा USA, कनाडा और आयरलैंड भी ग्रुप-A में शामिल हैं। टूर्नामेंट के रुल के मुताबिक सभी टीमों को एक-दूसरे के साथ मैच खेलना है। उसके बाद टॉप-2 टीमें वर्ल्डकप के अगले स्टेज सुपर-8 का हिस्सा बनेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026