---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023 Live Updates: भारत और पाकिस्‍तान के बीच अहम मुकाबला बारिश के चलते धुला, मैच हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले 1-1 पॉइंट

IND vs PAK Asia Cup 2023 Live Updates: एशिया कप के अंतर्गत ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहम मुकाबला खेला गया। यह मैच कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लेकिन मैच की दूसरी पारी में बारिश के चलते हुए व्‍यवधान के कारण पाकिस्‍तान की टीम अपनी बल्‍लेजाबी पूरी नहीं कर सकी। आखिरकार बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 2, 2023 1:56 अपराह्न | Updated: सितम्बर 2, 2023 10:57 अपराह्न

India Vs Pak
Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023 Live Updates: एशिया कप में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकबला श्रीलंका के कैंडी पल्लेकल स्टेडियम में शनिवार को खेला गया। भारत और पाकिस्तान वनडे क्रिकेट में करीब 4 साल बाद आज भिड़े। ग्रुप-ए में भारत का ये पहला मैच रहा तो वहीं, पाकिस्तान का एशिया कप में ये दूसरा मैच था। इस मैच में पाकिस्तान ने नेपाल को हराया। भारत और पाक के बीच आज एशिया कप का ये तीसरा मुकाबला था। इस मैच से भारत ने अपने एशिया कप के अभियान की शुरुआत की। इसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी क्रेज देखने को मिला। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्‍तान को जीत के लिए 267 रन का टारगेट दिया। लेकिन मैच की दूसरी इनिंग में पाकिस्‍तान की पारी के शुरुआत में बारिश के चलते विध्‍न पड़ा। और अंतत: बारिश नहीं थमने के चलते मैच को कैंसिल कर दिया गया। इस तरह दोनों टीमों ने आपस में मैच प्‍वाइंट को साझा किया और फिर इस आधार पर पाकिस्‍तान की टीम सुपर 4 में पहुंचने में कामयाब रही।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026